Rewa Tulpule

25 टन ई-कचरे को रिसाइकिल कर रीवा तुलपुले ने भारत का नाम किया रोशन

2137 0

नई दिल्ली। भारतीय मूल की बेटी 15 वर्षीय रीवा तुलपुले (Rewa Tulpule) ने दुबई में अनोखा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत रीवा ने खाड़ी में 25 टन से अधिक ई-कचरे को रिसाइकिल करने का काम किया है।

15 वर्षीय रीवा के अभियान की हर जगह तारीफ हो रही है। बता दें कि रीवा चार साल से इस काम में जुटी हैं। गल्फ न्यूज के मुताबिक, जीईएमएस मॉडर्न एकेडमी की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली रीवा तुलपुले साल 2016 से पुराने डिवाइसेज को रिसाइकिल करने के काम में जुटी है।

कोविड-19 जैसी महामारी का कारण पर्यावरण का दोहन है : पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी

रीवा तुलपुले (Rewa Tulpule)  ने बताया कि उनके दिमाग में रिसाइकिल करने का आइडिया तब आया, जब वह घर शिफ्ट करने के दौरान अलमारियां साफ करने में अपनी मां की मदद कर रही थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई ऐसी चीजें मिलीं जिनका इस्तेमाल नहीं होता था और उसको हम फेंक दिया करते थे, लेकिन मेरी मां ने समझाया कि गैर जरूरी चीजों को भी सुव्यवस्थित तरीके से हटाया जा सकता है। रीवा ने आगे बताया कि मां की बात सुनने के बाद मैंने इस विषय पर रिसर्च करने का फैसला किया।

जब मैंने इंटरनेट पर इसको लेकर शोध किया तब पता चला कि इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ एक बहुत बड़ी समस्या है। इसके बाद रीवा ने दुबई के एन्वायरोसर्व के संपर्क में आ गई। यहां उन्होंने दो हजार टूटे लैपटॉप, टैब, मोबाइल फोन, प्रिंटर और कीबोर्ड रिसाइकिल करवाए।

रीवा तुलपुले (Rewa Tulpule) ने लोगों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की और इसका नाम दिया ‘वीकेयर डीएक्सबी’। पिछले साल 15 स्कूलों से करीब 60 छात्र इस कैंपेन में शामिल हुए। रीवा ने अभी तक 25 टन से ज्यादा ई-कचरे को रिसाइकिल के लिए इकट्ठा करने में मदद की है।

Related Post

पेगासस जासूसी: सरकार को घेरने के लिए एकजुट हुई विपक्षी पार्टिया, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं होगा

Posted by - July 28, 2021 0
संसद के मानसून सत्र का आज 8वां दिन है, आज भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसदों ने…
benefits of farmer rail scheme

मन की बात : कोरोना काल में किसान बने बड़ा सहारा, जानिए किसान रेल स्कीम के यह फ़ायदे

Posted by - August 9, 2020 0
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में ‘किसान रेल’योजना के बारे में बताया है। ऑस योजना…
cm yogi

ओबीसी आरक्षण के बाद ही होंगे निकाय चुनाव, जरुरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार: सीएम योगी

Posted by - December 27, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (Nikayn Chunav) पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आए फैसले के बाद…
CM Yogi

जनता दर्शन में सीएम योगी ने दी अधिकारियों को दो टूक हिदायत

Posted by - October 26, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि जमीनी विवादों का संतुष्टिपरक त्वरित…