यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड में बिना मूल्यांकन नहीं घोषित होगा रिजल्ट : नीना श्रीवास्तव

1074 0

प्रयागराज। एशिया की सबसे बडी परीक्षा कराने वाली संस्था माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की सचिव नीना श्रीवास्तव ने हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणामों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिका का बिना मूल्यांकन के बोर्ड परीक्षार्थियों के पास किए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरें महज अफवाह हैं।

सोशल मीडिया पर  संदेश यूपी बोर्ड के मोनोग्राम वाले पेपर पर वायरल किया गया

हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका का बिना मूल्यांकन के परीक्षार्थियों के पास किए जाने की खबर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से वायरल किया गया है। संदेश यूपी बोर्ड के मोनोग्राम वाले पेपर पर वायरल किया गया है। उसमें लिखा है कि वर्ष 2020 की परिषदीय परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले कक्षा 10 तथा 12 के छात्र-छाताओं को सूचित किया जाता है कि कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा पुस्तिकाओं की सुरक्षा में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी छात्र-छात्राओं को पास किया जाएगा।

कोरोनावायरस से जूझ रहा अमेरिका भारत से इस दवा के लिए लगाई गुहार

उसमें यह भी लिखा गया है उनके प्रमाण पत्र पर केवल उत्तीर्ण लिखा जाएगा, उस पर अंक नहीं लिखे जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यह निर्णय उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सही से न हो सकने के कारण सभी छात्रों के भविष्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। नीचे सचिव का नाम, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश-प्रयागराज लिखा है।

सचिव ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन ‘लॉकडाउन’ के कारण स्थगित है

सचिव ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन ‘लॉकडाउन’ के कारण स्थगित है। उन्होने खबर का खण्डन करते हुए इसे बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अफवाहों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Related Post

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी आज कांग्रेस में होंगे शामिल

Posted by - September 28, 2021 0
नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआइ नेता कन्हैया कुमार और निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस…

ईडी के सामने पेश होने से सीएम ममता की बहु ने किया इंकार, कहा- नहीं आ सकते दिल्ली

Posted by - September 1, 2021 0
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा ने ईडी के सामने पेश होने…
CM Dhami offered prayers at the Shiva temple

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाखामंडल पहुंचे, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - November 24, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहाँ स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका…
Vijay Sharma

Chhattisgarh Assembly Budget: सभी ग्राम पंचायतों में एक एकड़ में बनाएं जाएंगे अमृत सरोवर

Posted by - February 20, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट (Chhattisgarh Assembly Budget) सत्र के 11वें दिन मंगलवार को गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग…