Yogi

योगी सरकार की कानून-व्यवस्था का 25 मार्च से 1 जुलाई तक का रिपोर्ट कार्ड

540 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मार्च 2017 में पहली बार योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार बनी थी। 2022 तक पांच साल के कार्यकाल में सरकार ने बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराधियों पर नकेल कसने के अपने एजेंडे पूरा किया। अपराधियों को योगी सरकार (Yogi government) ने मुँह तोड़ जवाब दिया, अपराधियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया। योगी ने इस साल के फरवरी-मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की।

योगी आदित्यनाथ का दूसरे कार्यकाल का 100 दिन पूरा हो रहा हैं। इन 100 दिनों में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के प्रयासों का रिपोर्ट कार्ड जारी हुआ है। इन 100 दिनों में यूपी में 525 एनकाउंटर हुए हैं, जबकि 192 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की गई है।

25 मार्च 2022 से 1 जुलाई 2022 तक का रिपोर्ट कार्ड

– कुल एनकाउंटर 525

– पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश 425

– पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 5 बदमाश

– गिरफ्तार अपराधी 1034

– बदमाशों से मुठभेड़ में 68 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

गैंगस्टर एक्ट में जब्त संपत्तियां

प्रदेश स्तर के 50 चिन्हित माफिया के साथ-साथ डीजीपी मुख्यालय ने भी 12 माफिया को चिन्हित किया और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू किया। गैंगस्टर एक्ट में 25 मार्च 2022 से जून 2022 तक कुल 192 करोड़ 40 लाख 34 हजार 582 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

– सहारनपुर के खनन माफिया और बसपा सरकार के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की 127 करोड़, 93 लाख, 4 हजार, 180 रुपये की संपत्ति जब्त

– संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की मुजफ्फरनगर में 4 करोड़ की संपत्ति जब्त

– अतीक अहमद की प्रयागराज में 5 करोड़ की संपत्ति जब्त

– मुख्तार अंसारी की गाजीपुर और मऊ में 14 करोड़, 31 लाख की संपत्ति जब्त

– गैंगस्टर खान मुबारक की अंबेडकरनगर में 1 करोड़ 93 लाख की संपत्ति जब्त

– आजमगढ़ में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की 4 करोड़, 80 लाख 9 हजार रुपये की संपत्ति जब्त

– भदोही में विजय मिश्रा की 4 करोड़, 11लाख, 38 हजार 780 रुपये की संपत्ति जब्त

– बलरामपुर में पूर्व सांसद रिजवान जहीर की 14 करोड़ 30 लाख की संपत्ति जब्त

माफिया पर दर्ज केस

– चिन्हित बदमाश व माफिया 2,433

– केस दर्ज हुए 17,169

– 15 के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई

– 36 लोगों पर एनएसए लगाया गया

– गिरफ्तार किए गए 1,645

– कोर्ट में सरेंडर 134

– 618 पर गुंडा एक्ट लगा

– 47 के लाइसेंस कैंसिल हुए

– 788 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगा

– 719 पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई

उत्तराखंड: साढ़े पच्चीस लाख के निकट पहुंची चारधाम यात्रियों की संख्या

62 अपराधिक माफिया के अलावा अन्य क्षेत्र के माफिया को भी चिन्हित किया। इनमें 30 खनन माफिया, 228 शराब तस्करी माफिया, 168 पशु तस्कर माफिया, 347 भू-माफिया,18 शिक्षा माफिया और 359 अन्य माफिया शामिल हैं जिनको चिन्हित किया है।

कॉन्क्लेव की थीम 3R’s-Reuse, Recycle, Reduse पर सरकार पूरी तरह से गंभीर: ए0के0 शर्मा

Related Post

black marketing lpg

एलपीजी सिलेंडर कालाबाजारी व अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन का सख्त एक्शन; प्राथमिकी दर्ज

Posted by - April 18, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी  सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु…
ajmal badruddin

असम चुनाव : अपने प्रत्याशियों को कांग्रेसी राज्य में क्यों भेज रहे हैं अजमल बदरुद्दीन

Posted by - April 11, 2021 0
असम। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) अब समाप्त होने को हैं, चार राज्यों में तो हो…
Stubble

काम आई योगी सरकार की सख्ती और प्रोत्साहन की नीति, 46 फीसद घटीं पराली जलाने की घटनाएं

Posted by - October 2, 2024 0
लखनऊ। पराली (Stubble) जलाने को लेकर योगी सरकार (Yogi Governmemt) की सख्ती और प्रोत्साहन की नीति कामयाब रही। दरअसल, योगी…