fatima Sheikh

पद्मश्री से सम्मानित महिला पत्रकार फातिमा जकारिया का निधन

873 0

औरंगाबाद। प्रख्यात पत्रकार-लेखक फातिमा आर जकारिया का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ ही दिन पहले फातिमा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उनका उपचार औरंगाबाद, महाराष्ट्र के एक अस्पताल में चल रहा था। लेकिन मंगलवार को कोरोना की वजह से उनका इंतकाल हो गया। सभी कोरोना नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उनका अंतिम संस्कार बुधवार यानी 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे मौलाना आजाद कैम्पस में उनके स्वर्गीय पति डाॅ. रफीक जकेरिया की कब्र के समीप किया गया।

  • मंगलवार को एक निजी अस्पताल में हुआ इंतकाल
  • कुछ ही दिन पहले आई थी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और इस्लामिक विद्वान स्वर्गीय डॉ. रफीक जकारिया की पत्नी फातिमा जकारिया वर्तमान में प्रसिद्ध ताज होटल की पत्रिका ‘ताज’ की संपादक थीं। आईएएनएस से बातचीत में औरंगाबाद एआईएमआईएम सांसद सैयद इम्तियाज जलील बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों से फातिमा औरंगाबाद में रहकर प्रतिष्ठित ‘मौलाना आजाद एजुकेशन ट्रस्ट (एमएईटी)’ का काम संभाल रही हैं।

बता दें एमएईटी की स्थापना प्रमुख कांग्रेसी नेता स्वर्गीय डाॅ. रफीक जकारिया ने 1963 में की थी। फातिमा जकारिया ने अपने दिवंगत पति की विरासत को आगे बढ़ाया और इन शैक्षणिक संस्थानों को बदल दिया। उन्होंने विदेशी शैक्षणिक संस्थानों के साथ कोलैबोरेट किया और एमएईटी को पढ़ने के लिए सर्वोत्तम केंद्र बनाया। Fatima R Zakaria

इसके अलावा फातिमा जकारिया ने पूर्व में संडे टाइम्स (मुंबई) और बॉम्बे टाइम्स की संपादक के रूप में भी काम किया था। 1983 में पत्रकारिता में एकता के लिए फातिमा जकारिया को सरोजिनी नायडू पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें 2006 में साहित्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

Related Post

SPICEJET

एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा विमान, तीन बार लैंडिंग फेल,

Posted by - March 21, 2021 0
राजस्थान । गुजरात के अहमदाबाद से उड़कर राजस्थान के जैसलमेर आने वाली स्पाइसजेट (Spicejet Aircraft)  उड़ान में बैठे यात्रियों की…
chhalaang

राजकुमार राव की फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर ने मचाई धूम

Posted by - October 17, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘छलांग’ (chhalaang) का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। हंसल मेहता द्वारा…
मोदी बायोपिक

मोदी बायोपिक: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, जानें होगी अगली सुनवाई

Posted by - April 22, 2019 0
नई दिल्ली। पीएम मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज को लेकर चुनाव आयोग ने सील…