WHO

लॉकडाउन हटाना महामारी का अंत नहीं, बल्कि अगले चरण शुरू होगा : डब्ल्यूएचओ

1250 0

नई दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संदर्भ में कहा है कि लॉकडाउन हटाना महामारी का अंत नहीं है। बल्कि यहीं से इसके अगले चरण की शुरुआत होती है जिसके लिए हमें तैयार रहना चाहिए।

कोविड-19 पर जी-20 देशों की ‘वर्चुअल’ बैठक को डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने किया संबोधित 

कोविड-19 पर जी-20 देशों की ‘वर्चुअल’ बैठक को डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि जी-20 समूह के कई देश सामाजिक प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहे हैं। यह महत्वपूर्ण है कि यह प्रक्रिया चरणबद्ध हो। लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों को हटाना किसी देश में महामारी का अंत नहीं, अगले चरण की शुरुआत है।”
श्री तेद्रोस ने कहा कि अगले चरण में राष्ट्रों को अपने नागरिकों को वायरस की रोकथाम के लिए शिक्षित करना होगा, उन्हें इसमें भागीदार और सशक्त बनाना होगा। वायरस का प्रकोप दुबारा बढ़ने की स्थिति में उन्हें त्वरित प्रतिक्रिया के लिए भी तैयार रहना होगा।

ई-कामर्स कंपनियां 20 अप्रैल से जरूरी सामानों की ही कर पायेंगी आपूर्ति : गृह मंत्रालय

वायरस का प्रकोप दुबारा बढ़ने की स्थिति में उन्हें त्वरित प्रतिक्रिया के लिए भी तैयार रहना होगा

डब्ल्यूएचओ ने सलाह दी है कि प्रतिबंधों में ढील से पहले सरकारों को यह सुनिश्चित करें कि उनके पास कोविड-19 के हर मरीज का पता लगाने, जांच, उनके एकांतवास तथा देखभाल और उनके संपर्क में आये हर व्यक्ति की पहचान की पर्याप्त क्षमता मौजूद है। यदि मामले बढ़ते हैं तो उससे निपटने के लिए उनके स्वास्थ्य तंत्र में मामलों के अनुरूप पूरी सुविधा होनी चाहिए।

Related Post

नीतीश बोले- महिलाएं शिक्षित होंगी तो जनसंख्या कम हो जाएगी, डिप्टी सीएम बोली- पुरुष हो जागरुक

Posted by - July 13, 2021 0
यूपी में योगी सरकार द्वारा पेश किए गए जनसंख्या नीति को लेकर पूरे देश में चर्चा शुरु हो गई है,…
CM Dhami

केन्द्रीय शिक्षामंत्री और सीएम धामी ने किया विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ

Posted by - September 12, 2023 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने मंगलवार को ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा…
parkash javedkar

नागरिकता संशोधन व निजी डाटा सुरक्षा बिल को मोदी सरकार ने दी हरी झंडी

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 और निजी डेटा सुरक्षित रखने संबंधी विधेयक समेत कुल…