टिक टॉक

हाईकोर्ट के आदेश पर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल से हटा TikTok

1104 0

टेक डेस्क। Google ने भारत में मद्रास हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए लोकप्रिय वीडियो ऐप TikTok को गूगल प्ले स्टोर से ब्लॉक कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब से कोई भी भारतीय यूजर इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर पाएगा।

ये भी पढ़ें :-Redmi Note 7 Pro-Note 7 की भारत में सेल, यहां से खरीद सकते हैं ये स्मार्टफोन 

आपको बता दें इस एप जिन यूजर्स ने पहले से डाउनलोड कर रखा है, वह इसका इस्तेमाल पहले की तरह ही कर सकेंगे। वहीं सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लोगों ने टिक टॉक के हटाए जाने के बाद कई ट्वीट किए। ज्यादातर ट्वीट या तो टिक टॉक को हटाए जाने के समर्थन में थे या फिर टिक टॉक का मजाक उड़ा रहे थे।

ये भी पढ़ें :-डेरेक ओ ब्रायन बोले- बीजेपी को सपने देखने दें, बंगाल की जनता ममता के साथ 

जानकारी के मुताबिक मद्रास हाईकोर्ट ने क्रेंद को 3 अप्रैल को कहा था कि वो TikTok पर बैन लगाए। TikTok पर मुख्य आरोप यह लगाया गया है इससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसे लेकर एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दायर की थी। इसके लिए केंद्र ने Apple और Google को पत्र भेजा था जिसमें कहा गया था कि वो उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करें।इस आदेश के बाद अब Google ने TikTok को अपने प्ले स्टोर से बैन कर दिया है। Google का कहना है कि वो इस ऐप पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता है।

Related Post

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
एसटीएफ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह का रविवार को ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। राजेश 47 वर्ष के थे। 2000 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश सिंह पीपीएस एसोसिएशन के महासचिव भी थे। वे लखनऊ में कई सर्किल में सीओ रहे। मूल रूप से अमेठी के रहने वाले राजेश पुलिस मुख्यालय में एडीजी कानून व्यवस्था के स्टाफ अफसर भी रह चुके हैं। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव राजेश को एसटीएफ मुख्यालय में सलामी भी दी गई। उनका अंतिम संस्कार गृह जिले अमेठी में किया गया। राजेश के निधन पर डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, पीपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।  
राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का वीडियो वायरल

Posted by - April 27, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…