मेयोनीज से बेजान बालों को मिलेगी चमक, ऐसे करें इस्तेमाल

332 0

हम सभी अपने बालों (Hair) को आकर्षक एवं सुन्दर बनाने के लिए नित नए जतन करते हैं। इस प्रक्रिया में हम न जाने कितने पैसे भी खर्च कर देते हैं। आप अपनी सलाद, सैंडविच, डिप्स, हॉट डॉग्स वगैरह के साथ मेयोनेज़ (mayonnaise ) तो ख़ूब खाते होंगे लेकिन क्या आपने कभी मेयोनीज (mayonnaise ) को बालों पर ट्राई किया है? बालों को स्वस्थ रखने के लिए मेयोनीज एक कारगर उपाय है। मेयोनीज बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और हेयर डैमेज होने से भी बचाता है। ये अंडे, सिरका, तेल और मसालों का मिश्रण होता है। तो आइए जानते हैं मेयोनीज के इस्तेमाल से बालों को क्या लाभ मिलता है।

# मेयोनीज (mayonnaise) बालों के लिए बहुत बढ़िया कंडीशनर होता है। ये बालों को चमकदार और सिल्की बनाने में मददगार है।

# यह बालों के लिए बहुत ही पोषक तत्व है जिसमे वसा की मात्रा दही से भी अधिक होती है।

# मेयोनीज़ में अंडा, सिरका और तेल शामिल होता है जो आपके बालों को पोषण और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। मेयोनीज बालों के विकास में भी मदद करता है और उसे घना बनाता है।

# दो मुंहे बालों की समस्या को कम करने के लिए मेयोनीज एक उत्कृष्ट घरेलू उपचार होता है इसका कारण यह है कि मेयोनीज में होने वाले तत्व बालों को पोषण प्रदान करता है जिससे दोमुंहे बाल कम होते हैं।

# इसमें जो ऑयल और अंडे शामिल होते हैं वो डैमेज बालों को नरिश करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को टूटने से रोकते हैं, उनमें चमक लाते हैं और सन डैमेज से भी बचाते हैं।

# मेयोनीज हालांकि रिबोंडिंग ट्रीटमेंट की तरह घुंघरालें बालों को सीधा करने में मदद नहीं करता है लेकिन अगर इसका नियमित रुप से उपयोग किया जाएं तो यह उलझे बालों को मुलायम बनाकर सुलझाने में मदद करता है।

# डैंड्रफ बहुत आम समस्या हो गई है जिसके कारण लोग बहुत परेशान रहते हैं, लेकिन मेयोनीज एक बहुत प्रभावी उपाय होता है। मेयोनीज में सिरका होता है जो सिर के पीएच स्तर और तेल के उत्पादन को संतुलित करने के लिए एक प्रभावी होता है।

Related Post

मिस दिवा 2020 

मिस दिवा 2020 बनने के लिए सुनहरा मौका, आज ही करें आवेदन

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। कई युवतियों की आकांक्षाओं को पंख लगाने वाली प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता लिवा मिस दीवा 2020 प्रतियोगिता अपने आठवें…
Usha Vishwakarma

यूपी में ऊषा विश्‍वकर्मा बनीं महिला सशक्तिकरण पहचान, सिखा रहीं हैं आत्‍मरक्षा के गुर

Posted by - November 27, 2020 0
लखनऊ। रेड ब्रिगेड की फाउंडर ऊषा विश्‍वकर्मा (Usha Vishwakarma) यूपी की बेटियों को सेल्‍फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर योगी सरकार…
Mamta Banerjee

नंदीग्राम में गड़बड़ी के आरोपों को EC ने नकारा, ममता बनर्जी को 6 पन्नों में जवाब

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 1 अप्रैल को यहां…