fever

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

372 0

बुखार (Fever) सबसे आम है, जो की हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में कई बार हो जाता हैं। जब हमें या घर पर किसी को बुखार होता है तब सबसे पहले हम क्रोसिन या किसी एंटीबायोटिक से बुखार ठीक करने का प्रयास करते है। इन एलोपैथिक दवाओं से बुखार में आराम तो मिल जाता है पर ये मेडिसिन्स हमारे लिवर पर बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए हम आज आपको बताने जा रहें हैं कुछ घरेलु उपचार जिनको अपनाकर आप इसका घर पर ही इलाज कर सकते हैं।

# तिल के तेल या घी में लहसुन की 5 से 7 कलियाँ तोड़ कर तल ले। अब इसमें सेंधा नमक डाल कर मरीज को खिलाए। किसी भी वजह से बुखार (Fever)  हो इस उपाय से उतर जाएगा।

# 20 तुलसी की पत्तियों और एक चम्मच पिसे अदरक को एक गिलास पानी में तब तक गर्म करें जब तक कि यह पानी आधा न रह जाये। अब इसमें थोड़ा सा शहद डालकर चाय की तरह सेवन करें। इसका सेवन दिन में दो-तीन बार करें।

# बुखार में कई बार ऐसा होता हैं की शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता हैं, इस तापमान को कम करने में पानी की पट्टी सबसे बेहतरीन होती हैं, यह नुस्खा प्राचीन समय से अपनाया जाता आ रहा हैं। आज भी इस उपाय को बड़े-बड़े डॉक्टर भी आजमाने की सलाह देते हैं।

# एक चम्मच सिरका 1 कप गरम पानी में डाल कर इसमें आलू का एक टुकड़ा भिगो कर रोगी के सिर पर रखने से बुखार में आराम मिलेगा।

# नहाने के गर्म पानी में डेढ़ कप सेब का सिरका डालें। अब 10 मिनट के लिए इस पानी में अपने पूरे शरीर को दुबोयें। अगले 20 मिनट में ही आपको फायदा नजर आने लगेगा। शरीर का तापमान फिर से बढ़ने पर इसे दोबारा करें।

# (Raisin) मुनक्का टाइफाइड बुखार में भी बहुत असरकारी होते हैं। यह बुखार के लिए रामबाण होता हैं। शरीर में जितने भी विषैले बैक्टीरिया होते हैं उनको यह जल्द ही ख़त्म करने में सक्षम होता हैं। इसके साथ ही बुखार के समय मुनक्का शरीर में कमजोरी भी नहीं आने देता हैं।

# अगर गर्मी में लू लगने से बुखार या टाइफाइड की समस्या हुई है तो कच्चा आम पानी में पका ले और इसके रस को पानी में घोल कर पिये।

Related Post

Dev Deepawali

विशाखापट्टनम के डेकोरेटर बिना शुल्क के सजाएंगे बाबा विश्वनाथ का धाम

Posted by - November 4, 2022 0
वाराणसी/लखनऊ। विश्वनाथ धाम (Vishwanath Dham) का लोकार्पण होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।…
पहले दुष्कर्म और फिर शादी की प्रथा

यहां हर 40 मिनट पर एक लड़की होती है अगवा, पहले दुष्कर्म और फिर शादी की प्रथा

Posted by - December 29, 2019 0
नई दिल्ली। मध्य एशिया का किर्गिस्तान एक देश है, जो अपनी अजीबो—गरीब और बेहद क्रूर प्रथा के चलते चर्चा में…
Maha Kumbh

एकता का महाकुम्भ: संगम पर स्पेनिश, जर्मन, रशियन और फ्रेंच में गूंजे जय श्री राम, हर हर गंगे के जयकारे

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भनगर भारत ही नहीं, विश्व की आस्था का केंद्र बन गया है। यहां देश के विभिन्न राज्यों के साथ…