नए साल में नई सौगात लाया रिलायंस जियो, रेलवे कर्मचारियों के फोन कनेक्शन बिल में 35% तक की कमी आएगी

1306 0

नई दिल्ली।नए साल में देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो भी नई सौगात लेकर आई है जिसके चलते रिलायंस जियो मंगलवार से भारतीय रेलवे को अपनी सर्विस देने लगेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रिलायंस जियो की मदद से रेलवे कर्मचारियों के फोन कनेक्शन बिल में 35% तक की कमी आने की उम्मीद है। रेलवे के अधिकारी-कर्मचारियों के फोन कनेक्शन का बिल भारतीय रेलवे ही चुकाता है।

बता दें कि, रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों को क्लोज्ड यूजर ग्रुप (सीयूजी) के तहत मोबाइल कनेक्शन दिए जाते हैं। रेलवे के मुताबिक, पिछले 6 साल से भारती एयरटेल रेलवे को सर्विस दे रहा था, जिसके लिए रेलवे हर साल 100 करोड़ रुपए का बिल जमा करता था, लेकिन इसकी वैलिडिटी 31 दिसंबर 2018 को खत्म हो चुकी है। इसलिए अब इसका टेंडर रिलायंस जियो इन्फोकॉम को दिया गया है।

इसके साथ ही भारती एयरटेल रेलवे के करीब 1.95 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी सर्विस देता था, लेकिन रिलायंस जियो 3.78 लाख कर्मचारियों को सर्विस देगा। इस हिसाब से एयरटेल के मुकाबले जियो 1.83 लाख ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी सर्विसेस देगा।

Related Post

आज तक मैं जितनों से मिली हूं उनमें सबसे नीच संघी है- स्वरा ने किया ट्वीट

Posted by - July 6, 2021 0
अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी सरकार और आरएसएस पर हमला करती नजर आती हैं, उन्होंने फिर संघ पर…
Reliance Jio

रिलायंस जियो दिग्गज कंपनियों को पछाड़ बना दुनिया का पांचवां स्ट्रॉंगेस्ट ब्रांड

Posted by - January 28, 2021 0
नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio)  ने भारी उलटफेर करते हुए ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की लिस्ट में पहली बार…