DRDO

DRDO में निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन

411 0

नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और वैमानिकी विकास एजेंसी (ADA) में विशिष्ट विषयों और कैटेगरी में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए 29 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते है। वहीं इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। रिक्रूटमेंट और असेसमेंट सेंटर (आरएसी) विज्ञान में ग्रेजुएट इंजीनियर और पोस्टग्रेजुएट छात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। साइंटिस्ट ‘बी’ के 630 पदों पर भर्ती के लिए फाइनस/प्रोविजनल डिग्री प्राप्त करने की संभावना है।

Electronics & Communications Engineering, Mechanical Engineering और Computer Science & Engineering वाले कैंडिडेट्स DRDO, ADA और DST के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी-I के तहत दिए गए सब्जेक्ट्स में भर्ती वैलिड गेट स्कोर, एक लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी, जबकि कैटेगरी- II के तहत सब्जेक्ट्स में भर्ती वैलिड गेट स्कोर और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी। पात्र उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर 1:25 के अनुपात में लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, बशर्ते कि उनकी उपलब्धता डिसिप्लेन-वाइज कैटेगरी-वाइज मेरिट लिस्ट के क्रम में हो।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टी20 मैचों के लिए किया ऐलान

सभी पात्र IIT और NIT ग्रेजुएट इंजीनियर्स को EQ डिग्री में न्यूनतम 80 फीसदी कुल नंबरों के साथ लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को केवल लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के क्रम में 1:5 के अनुपात में पर्सनल इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा में कुल 80 फीसदी नंबरों के वेटेज और पर्सनल इंटरव्यू में 20 फीसदी नंबरों के वेटेज के मुताबिक कैटेगरी वाइज मेरिट के आधार पर होगा।

 

Related Post

Atal Residential School

मजदूर की बेटी का हुआ चयन, इसरो में वैज्ञानिकों से मिलेंगी और ब्रह्मांड के रहस्यों को जानेंगी

Posted by - September 8, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School)  के जरिए बच्चों की उड़ानको पंख दिया…
Rajasthan Police Constable

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम के जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Posted by - May 8, 2022 0
नई दिल्ली। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल(Rajasthan Police Constable) के पदों पर निकली वैकेंसी का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस…
Admission

6 साल के बच्चों का ही होगा कक्षा एक में एडमिशन, उससे कम के बच्चे जाएंगे बालवाटिका

Posted by - April 11, 2024 0
लखनऊ । शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र एवं छात्राओं के नामांकन (Admission) के संबंध में…