Arvind Kejriwal

निर्भया कांड के दोषी की दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश

864 0

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को उप-राज्यपाल अनिल बैजल से निर्भया कांड के एक दोषी की दया याचिका को खारिज करने की अपील की। दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की अनुशंसाओं वाली फाइल उप-राज्यपाल के पास भेजी है।

निर्भया कांड के एक दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष दया याचिका दायर की थी

बता दें कि निर्भया कांड के एक दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष दया याचिका दायर की थी। वर्ष 2012 में पैरामेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म के इस मामले में पांच लोगों को दोषी ठहराया गया था। जैन ने कहा कि विनय शर्मा ने क्रूर से क्रूरतम अपराध किया है। यह ऐसा मामला है, जहां दोषी को अन्य किसी अपराध के मुकाबले कड़ी सजा दी जानी चाहिए। दया याचिका का कोई आधार नहीं है। हम इसे खारिज किए जाने की सिफारिश करते हैं। सूत्रों ने बताया कि उप-राज्यपाल दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को अपनी सिफारिश के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भेजेंगे।

रविवार को अचानक यूपी मुख्य सचिव गृह पहुंचे लखनऊ जेल, मचा हड़कम्प 

एक दोषी की दया याचिका पहले ही हो चुकी है खारिज

दक्षिणी दिल्ली में 16-17 दिसंबर 2012 की रात एक पैरामेडिकल की छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसका 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में निधन हो गया था। इस मामले में एक नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एक आरोपी राम सिंह ने जेल में ही खुदकुशी कर ली थी। विनय शर्मा ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर की है। इससे पहले एक अन्य दोषी मुकेश की दया याचिका अस्वीकार कर कर दी गई है।

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस के अवसर पर भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई

Posted by - November 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने बनबसा में सनिया नाले की सफाई के लिए दिए आदेश, एक घंटे के भीतर काम शुरू

Posted by - May 11, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बनबसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण…
डाक्टर बूथ रोकेगा कोरोना संक्रमण

डाक्टर बूथ रोकेगा कोरोना संक्रमण, एरा मेडिकल कॉलेज ने केजीएमयू में को सौंपा

Posted by - April 13, 2020 0
लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित एरा मेडिकल कॉलेज ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की कवायद के…
wb election violence FIle photo

बंगाल चुनाव में हिंसा: शीतलकुची में कुल 4 लोगों की मौत, CISF के जवानों पर गोली चलाने का आरोप, आयोग ने तलब की रिपोर्ट

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के मतदान के आरंभ में ही बंगाल में हिंसा का तांडव…