Shiv Sena

आज गोवा रवाना होंगे शिवसेना के बागी विधायक

589 0

मुंबई: गुवाहाटी में रुके शिवसेना (Shiv Sena) के बागी विधायक आज सीधे गोवा के लिए रवाना होंगे। खबर है कि गोवा के ताज रिजार्ट एंड कन्वेंशन सेंटर इनके लिए 70 कमरे बुक किए गए हैं। इसके बाद शिवसेना (Shiv Sena) के बागी विधायक कल मुंबई के लिए रवाना होंगे और सीधे महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेने के लिए सदन में जाएंगे।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा के सचिव को 30 जून को विधानसभा का एक विशेष सत्र आयोजित कराने के लिए लिखा है। इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए कहा है, जिसका एकमात्र एजेंडा सीएम उद्धव ठाकरे की सरकार के खिलाफ विश्वासमत होगा। ये सत्र सुबह 11 बजे से आयोजित होगा और इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज शाम 5 बजे सुनवाई

Related Post

कश्मीरी हिंदू-सिख समुदाय के प्रतिनिधियों को शामिल न करने पर भड़के BJP सांसद- PM ने ठीक न किया

Posted by - June 25, 2021 0
केंद्र सरकार की अकसर आलोचना करने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी एक बार फिर पीएम मोदी से नाराज हो गए…
AIMPLB

अयोध्या में पुनर्विचार याचिका को लेकर AIMPLB का मंथन शुरू, बड़ा एलान संभव

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाएगी। इस पर मुस्लिम पक्षकारों ने…