Paraglider

कुल्लू घूमने जाने से पहले पढ़ें दर्दनाक खबर, पैराग्लाइडर से दो की मौत

534 0

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) के डोभी गांव में आज बुधवार को पैराग्लाइडर (Paraglider) के दुर्घटनाग्रस्त होने से हरियाणा के एक पर्यटक और एक पैराग्लाइडर पायलेट की मौत हो गई। दुर्घटना के समय दोनों विमान में सवार थे। मरने वालों में पैराग्लाइडर (Paraglider) पायलेट 24 वर्षीय कृष्ण गोपाल और पर्यटक 20 वर्षीय आदित्य शर्मा अंबाला कैंट निवासी शामिल हैं। एक अग्रानुक्रम पैराग्लाइडर दो लोगों को ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है – पायलेट और यात्री। पैराग्लाइडिंग उड़ानों के दौरान एक अनुभवी पायलट के ठीक सामने यात्री को हार्नेस में बांधा जाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट में उड़ान भरने के 2 मिनट बाद ही तेज हवाओं और खराब मौसम की वजह से पायलट ने नियंत्रण खो दिया। दोनों जोर से जमीन पर गिरे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पर्यटक को मृत घोषित कर दिया गया और पायलट ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे लेकर छानबीन शुरू कर दी है

वाटर पार्क में नाव की वजह से कुवैत की मौत

मृतकों की पहचान आदित्य (पर्यटक) और किशन गोपाल (पायलेट) के रूप में हुई है। इस बीच पर्यटन विभाग ने टीम गठित कर घटना की जांच की जा रही है। कुल्लू पुलिस विभाग ने भी जांच शुरू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच की जा रही है।

हाय रे महंगाई! नया गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा, अब इतनी देनी होगी सिक्योरिटी

Related Post

तबलीगी जमात पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

मीडिया रिपोर्टिंग के खिलाफ तबलीगी जमात पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 7, 2020 0
नई दिल्ली। मुस्लिम उलेमा संगठन ‘जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने तबलीगी ज़मात और मरकज मामले में मीडिया रिपोर्टिंग के जरिये साम्प्रदायिक सौहार्द…
CM Dhami

सीएम धामी ने चिंतन शिविर का किया शुभारंभ, बोले- निकलेगा अमृत

Posted by - November 22, 2022 0
देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी में आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड…
Savin Bansal

DM सविन बंसल ने 4 वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Posted by - October 31, 2025 0
देहरादून: दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक परेड ग्राउण्ड के मल्टीपर्पज हॉल में…
राज्यसभा के मार्शल वर्दी पर विवाद

राज्यसभा के मार्शल वर्दी पर विवाद, पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री ने जताया विरोध

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। राज्यसभा के 250वें सत्र के प्रारंभ होने पर आसन का नजारा कुछ बदला सा लग रहा था। यह…