Anit shah

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे अमित शाह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

840 0

जगदलपुर। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच चुके हैं। शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद हैं। शाह ने सभी 22 शहीदों को पुष्प समर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी, उन्हें नमन किया। पूरा देश इस समय जवानों की शहादत का हिसाब मांग रहा है। अमित शाह (Amit Shah) ने भी दो टूक कह दिया है कि ये शहादत बेकार नहीं जाएगी, नक्सलियों पर ऑपरेशन चलता रहेगा।

 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में शनिवार शाम 700 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को घेरकर नक्सलियों ने हमला किया। नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए थे। आज इन्हीं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) जगदलपुर पहुंचे। यहां गृह मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। अब अमित शाह (Amit Shah) और बघेल शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में नक्सलियों के खात्मे को लेकर मास्टर प्लान पर चर्चा हो सकती है।

 

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने की जल संसाधन विभाग की गहन समीक्षा बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

Posted by - September 4, 2025 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने बलरामपुररामानुज गंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर…

वरुण गांधी ने फिर किया किसान आंदोलन का समर्थन, शेयर किया पूर्व पीएम का वीडियो

Posted by - October 14, 2021 0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का एक बार…
Swatantra Dev Singh

जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा बैठक

Posted by - March 31, 2022 0
लखनऊ: उप्र के जलशक्ति मंत्री (Water Power Minister) स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने बुधवार को सदर स्थिति, सिंचाई…