CM Dhami, PM Modi

दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, राष्ट्रीय खेल आयोजन का सौंपा निमंत्रण

223 0

नई दिल्ली/देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे का कार्य हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की स्वीकृति और परियोजना का पूर्ण वित्तीय व्यय भार केंद्र सरकार द्वारा किए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने ऋषिकेश में प्रस्तावित बुनियादी विकास कार्यों के लिए ऋषिकेश के पुराने रेल स्टेशन को बंद करने और सभी ट्रेनों का संचालन ऋषिकेश के नए योग नगरी रेलवे स्टेशन से किए जाने का अनुरोध किया। पुराने स्टेशन की भूमि पर जो रेल ट्रैक है, उसका उपयोग नई सड़क व्यवस्था के लिए किया जा सकेगा जिससे यातायात में सुधार होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उत्तराखंड में जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी देते हुए जल जीवन मिशन में आवंटित केंद्रीय अंशदान की अवशेष धनराशि जल्द अवमुक्त किए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग में iconic city के रूप में चयनित करने पर आभार व्यक्त करते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए केंद्र स्तर से संसाधन उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में भूतपीय ऊर्जा के दोहन के लिए आइसलैंड एंबेसी के सहयोग से एक एमओयू प्रस्तावित है। इस एमओयू पर भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से आवश्यक अनापत्ति पत्र प्राप्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए सभी तकनीकी और वित्तीय सहयोग राज्य सरकार को प्रदान किए जाने का अनुरोध किया ताकि वर्ष 2070 तक कार्बन नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्तराखंड अहम भूमिका निभा सके।

मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन मंत्रालय में प्रेषित प्रस्तावों ऋषिकेश बायपास, हरिद्वार बायपास (पैकेज 2), देहरादून – मसूरी कनेक्टिविटी, देहरादून रिंग रोड, चंपावत बायपास, लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम बायपास और मानसखंड प्रॉजेक्ट की स्वीकृति के लिए संबंधित को निर्देशित किए जाने का भी अनुरोध किया।

Related Post

आर्थिक सर्वे

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी विकास वित्त संस्थान की स्थापना को मंजूरी

Posted by - March 16, 2021 0
नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि मंत्रिमंडल ने विकास वित्त संस्थान Development Finance Institute (DFI)…
Employee

रोजगार पर आने वाला संकट, ये कंपनी करेगी आधे कर्मचारी को बेरोजगार

Posted by - July 6, 2022 0
नई दिल्‍ली: ओला कंपनी अपने कर्मचारियों (Employee) की संख्‍या में कटौती करने का फैसला किया है। इलेक्ट्रिक सेग्मेंट पर फोकस…
Rahul Gandhi in kamakhya Temple

असम : रैली से पूर्व राहुल गांधी ने कामाख्या देवी के दर्शन किए, लिया आशीर्वाद

Posted by - March 31, 2021 0
गुवाहाटी । असम विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रचार करने के लिए असम पहुंचे। इस दौरान राहुल…