आरबीआई: गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- वित्त वर्ष 2022 में GDP वृद्धि दर का अनुमान 9.5 फीसदी

1384 0

आज मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने महंगाई और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर पर अनुमान जताया। शक्तिकांत दास ने कहा कि टीकाकरण से अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। टीकाकरण बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। जून के मुकाबले जुलाई में आर्थिक सुधार बेहतर रहा। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के प्रति चौकन्ना रहने की जरूरत है।

रिजर्व बैंक ने कोरोना की दूसरी लहर के घटते प्रभाव के साथ-साथ देश में बढ़ते टीकाकरण के कारण वास्तविक जीडीपी की वृद्धि के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के अनुमान को 9.5 फिसदी पर बरकरार रखा है। वहीं केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए रेपो दर, या अल्पकालिक उधार दर को 4 प्रतिशत पर बनाए रखा। रिवर्स रेपो दर को 3.35 प्रतिशत और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी दर और ‘बैंक दर’ को 4.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि अर्थव्यवस्था कोविड की दूसरी लहर के बाद वापसी की राह पर है।उनके मुताबिक, निजी और सरकारी खपत, निवेश के साथ मांग में सुधार हो रहा है। उन्होंने भारत के लिए अवसर के रूप में मजबूत बाहरी मांग का हवाला दिया।

किसानों के समर्थन में राहुल ने की मोर्चेबंदी, किसान संसद पहुंचकर बोले- केंद्र को कानून रद्द करना ही होगा

पहले रिजर्व बैंक ने 2021-22 के दौरान आर्थिक वृद्धि को 10.5 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया था। मालूम हो कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में पिछले वित्त वर्ष यानी 2020-21 में 7.3 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले वित्त वर्ष की शुरुआत जहां भारी गिरावट के साथ हुई थी, वहीं चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था वृद्धि की राह पर लौटी और जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में 1.6 फीसदी वृद्धि हासिल की गई।

Related Post

श्रीलंका के पीएम राजपक्षे

श्रीलंका के पीएम राजपक्षे बाबा विश्वनाथ का नौ फरवरी को करेंगे दर्शन

Posted by - February 8, 2020 0
वाराणसी। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे रविवार नौ फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आयेंगे। प्रशासनिक सूत्रों…
Mamta Banerjee

ममता का बड़ा आरोप- भाजपा का समर्थन कर रहा चुनाव आयोग

Posted by - April 1, 2021 0
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच…

अडानी के हवाले मुंबई एयरपोर्ट, यूजर बोले- बस राष्ट्रपति भवन एवं संसद का टेकओवर बाकी

Posted by - July 14, 2021 0
देश के सबसे बड़े मुंबई एयरपोर्ट को अब अडानी ग्रुप ने टेकओवर कर लिया, उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी…
Amit Shah and CM Yogi participated in Ganga Aarti

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी गंगा आरती में हुए शामिल, अभिभूत

Posted by - May 11, 2024 0
वाराणसी। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार शाम दशाश्वमेधघाट पर आयोजित…
CM Dhami

सीएम धामी ने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात

Posted by - July 3, 2023 0
नई दिल्ली/उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से…