रविशंकर प्रसाद का अकाउंट ट्विटर ने करीब 1 घंटे तक रखा लॉक

788 0

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है। इस बीच आज केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि ट्विटर ने करीब 1 घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। ट्विटर का कहना है कि आप ने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ट्विटर की मनमानी सहनशीलता को लेकर जो टिप्पणियां की हैं, स्पष्टता और हमारी उनकी झल्लाहट है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्लेटफार्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मनाना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर बोलने की आजादी का हितेषी नहीं। उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मनाना चाहता है। अगर ट्विटर नियमों का पालन करता तो वह किसी के नाम पर मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता।

बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप कैसे पढ़े सोशल मीडिया मंचों को अतिरिक्त उपाय करने की जरूरत होगी। इसमें भारत का मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत अधिकारी का नियुक्त शामिल है।

कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री शशि थरूर ने रविशंकर प्रसाद का अकाउंट ब्लॉक किए जाने पर कहा ” रविशंकर जी आपके जैसी ही घटना मेरे साथ भी हुई थी। यह घटना उस वक्त की जब मैं आईटी मंत्री था। एक गाने के वीडियो में ट्विटर में आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की थी।”

Related Post

Maha Kumbh

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ क्षेत्र में किया 25,000 बेड के सार्वजनिक आश्रय स्थल की शुरुआत

Posted by - December 7, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को दिव्य और भव्य बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता…
आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव के सुझाव

मॉब लिंचिंग पर गठित कमेटी देगी आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव के सुझाव : अमित शाह

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा कहा कि सरकार ने देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : हाईकोर्ट बोला- भड़काऊ भाषणों देनेे वालों पर दर्ज हो एफआईआर

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून(सीएए) को लेकर उत्तरपूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़की। इसमें शामिल लोगों पर प्राथमिकी…

यूपी चुनाव को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार अहम, जितिन प्रसाद के सहारे ब्राह्मण वोट साधने का प्रयास

Posted by - September 26, 2021 0
लखनऊ। यूपी में आज रविवार शाम को कैबिनेट विस्तार होगा। जिसमें हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए…