सस्ती दरों पर मिलेगा अंडे-मछली

राशन की दुकानों पर अब सस्ती दरों पर मिलेगा अंडे-मछली, प्रस्ताव तैयार

1296 0

नई दिल्ली। जल्द ही राशन की दुकानों पर सस्ती दरों पर लोगों को अंडे, मछली, मुर्गा और मीट मिल सकता है। इस बाबत नीति आयोग एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसका मकसद है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सस्ते में प्रोटीन की खुराक मिल सके। यह प्रस्ताव अगले साल पेश होगा और हो सकता है कि पूरे देश में एक अप्रैल 2020 से लागू हो जाए।

पीडीएस में मिल रहे खाद्यान की सूची बढ़ाना उद्देश्य

नीति आयोग के अधिकारियों ने बताया कि राशन की दुकानों पर जो गेंहू, चावल, जौ, चना, दालें और चीनी मिलती है। उससे लोगों को उचित मात्रा में प्रोटीन की खुराक नहीं मिल पाती है। इसलिए गरीब लोगों को प्रोटीन की उचित खुराक मिल सके, इसके लिए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है।

भारत की बेटी स्मृति मंधाना ICC की एकदिवसीय और टी-20 टीम में चुनी गई

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र ने कहा कि हर 10 में से चार बच्चों में प्रोटीन की कमी

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र ने कहा कि हर 10 में से चार बच्चों में प्रोटीन की कमी है। बच्चे ज्यादातर जंक फूड का सेवन कर रहे हैं, जिसमें तेल, चीनी और मसालों की भरमार है। हालांकि अगर राशन की दुकानों पर अंडे, मीट और मछली सस्ती दरों में मिलते हैं, तो इससे कुपोषण की समस्या से निपटा जा सकता है। हालांकि इससे खाद्यान पर मिल रही सब्सिडी का भार बढ़ सकता है। अभी सरकार को सस्ती दरों पर खाद्यान बेचने पर 1.84 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

Related Post

Savin Bansal

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज; रू 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी

Posted by - December 14, 2025 0
देहरादून: जिले के बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुभारती समूह पर…
CM Dhami

योगी के बाद धामी देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शुमार, बढ़ी लोकप्रियता

Posted by - August 26, 2024 0
देहरादून। देश के युवा मुख्यमंत्रियों में शुमार पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता से देशभर…
CM Dhami

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सुभाष राणा का चयन, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

Posted by - January 3, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सुभाष राणा (Subhash Rana) को…
CM Dhami

दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन, मुख्यमंत्री ने दी सहमति

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा…