रश्मि ठाकरे

रश्मि उद्धव ठाकरे बनी सामना अखबार की नई सम्पादक

1208 0

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पत्नी रश्मि उद्धव ठाकरे को पार्टी के मुखपत्र सामना का नया सम्पादक बनाया है। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत इस पद पर कार्यरत थे।

मेजर जनरल माधुरी कानिटकर बनीं देश की तीसरी महिला लेफ्टिनेंट जनरल

राज्यसभा सांसद संजय राऊत सम्पादक व कार्यकारी सम्पादक दोनों पद रहे थे संभाल

बता दें कि शिवसेना के मुखपत्र सामना की स्थापना 23 जनवरी 1988 को बाल ठाकरे ने की थी और वह इसके संस्थापक सम्पादक बने थे। बाल ठाकरे के निधन के बाद उद्धव ठाकरे ने सामना का पदभार संभाला था, लेकिन राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे ने सम्पादक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राऊत सम्पादक व कार्यकारी सम्पादक दोनों पद सभाल रहे थे।

शिवसेना में इस बदलाव को रश्मि ठाकरे के राजनीति में प्रवेश के पहले कदम के रुप में जा रहा है देखा

सामना का हिन्दी संस्करण 23 फरवरी 1993 से प्रकाशित होता है। शिवसेना प्रमुख बाला साहेब अपने निधन तक यानी 17 नवम्बर 2012 तक सामना में लेख लिखते रहे थे। शिवसेना में इस बदलाव को रश्मि ठाकरे के राजनीति में प्रवेश के पहले कदम के रुप में देखा जा रहा है।

Related Post

देवेंद्र फडणवीस का हुआ खुलासा

महाराष्ट्र: फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने का हुआ बड़ा खुलासा, संजय राउत ने किया पलटवार

Posted by - December 2, 2019 0
नई दिल्ली। चंद दिनों के लिए देवेंद्र फडणवीस के द्वारा महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना सभी के लिए…
श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव : विशाल शोभा यात्रा के साथ श्याममय होगी राजधानी

Posted by - March 4, 2020 0
लखनऊ । श्री श्याम परिवार लखनऊ ने श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन गुरुवार पांच मार्च से बीरबल साहनी मार्ग…