रेप पीड़िता को दोबारा अगवा करने की कोशिश, गवाह ने किया विरोध तो मार दी गोली

739 0

उत्तर प्रदेश में अपराधी निरंकुश हो चुके हैं, शामली से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां रेप पीड़िता के गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार शामली में दो साल पहले एक लड़की के साथ रेप हुआ था, इस मामले में दो आरोपी जेल गए लेकिन इस वक्त जमानत पर बाहर हैं। सोमवार सुबह पीड़िता घर से बाहर गई तो आरोपियों ने युवती को अगवा करके जंगल की तरफ ले जाना चाहा तो मौके पर पहुंचे अजय ने विरोध किया।

आरोपियों ने लड़की को छोड़ा और अजय को जंगल में ले जाकर गोली मार दी, घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया, भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। दोनो ही आरोपी इस वक्त फरार हैं, पुलिस ने गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की है, दावा किया जा रहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अजय भी लगातार आरोपियों का विरोध कर रहा था। वह प्रयास में था कि लड़कियों का अपहरण न होने पाए। आरोपी जब अजय से पार नहीं पाए तो उन्होंने उसे गोली मार दी। जिससे मौके पर ही अजय की मौत हो गयी। हालांकि, लोग इकठ्ठा होने लगे तो आरोपी लड़कियों को छोड़ फरार हो गए।

वहीं अपहरणकर्ता और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं। गांव वालों के मुताबिक लड़कियों में से एक का इन दोनों आरोपियों ने 2 साल पहले रेप किया था। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट से मामला वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने लड़कियों का अपहरण का प्रयास किया। हालांकि, अजय की वजह से दोनों लड़कियों का अपहरण नहीं कर सके।

संकट में अफगानिस्तान : काबुल एयरपोर्ट पर भारी फायरिंग में पांच लोगों की मौत, दिल्ली की उड़ाने रद्द

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि अजय रेप पड़ता के मामले में गवाह भी था। इस एंगल से भी हत्या देखी जा रही है। गांव वालों के मुताबिक अजय पीड़िता को बचा रहा था। जिसके बाद आरोपियों ने उसे गोली मार दी। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि विवेचना चल रही है। पुलिस आरोपियों को सजा दिलाएगी।

Related Post

Those who commit sins against Sambhal will be punished: CM Yogi

सनातन धर्म के पवित्र स्थलों को अपवित्र करने वालों को चुकानी पड़ेगी कीमत : मुख्यमंत्री

Posted by - August 7, 2025 0
संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को संभल जिले के बहजोई में ₹659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं…
The injured are getting proper treatment on the instructions of CM Yogi

अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर घायलों और उनके परिजनों ने सीएम का जताया आभार, दिया आशीर्वाद

Posted by - January 31, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मौनी अमावस्या के दिन महाकुम्भ में हुए हादसे को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) गंभीर है और स्वयं…
Anganwadi

आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद देकर आदर्श बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Posted by - October 26, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों (Anganwadi Centers) के जरिए नवजात से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों…