Shahnawaz Hussain

शाहनवाज हुसैन की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया रेप केस दर्ज करने का आदेश

442 0

नई दिल्ली। केंद्र और बिहार सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) को बड़ा झटका लगा है। शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज होगा। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक पुराने मामले में पुलिस को शाहनवाज हुसैन के (Shahnawaz Hussain) खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में जांच 3 महीने में पूरी करने के लिए कहा है।

दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस आशा मेनन की बेंच ने पुलिस को कुछ सालों पहले पीड़ित महिला की ओर से की गई शिकायत में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट में कहा सभी तथ्यों को देखने से स्पष्ट है कि इस मामले में FIR दर्ज करने तक में पुलिस की ओर से पूरी तरह से अनिच्छा नजर आ रही है। दिल्ली HC ने कहा कि पुलिस की ओर से निचली अदालत में पेश रिपोर्ट अंतिम रिपोर्ट नहीं थी।

क्या है मामला?

दरअसल, दिल्ली की रहने वाली महिला ने जनवरी 2018 में निचली अदालत में याचिका दायर कर हुसैन (Shahnawaz Hussain) के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने की अपील की थी। महिला का आरोप था कि शाहनवाज हुसैन ने छतरपुर फार्म हाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।

इससे पहले पुलिस ने निचली अदालत में रिपोर्ट पेश कर कहा था कि शाहनवाज हुसैन के खिलाफ मामला नहीं बनता। निचली अदालत ने अपने फैसले में पुलिस के तर्क को खारिज कर दिया था अदालत ने कहा था कि महिला की शिकायत में संज्ञेय अपराध का मामला है।

अग्निवीर के लिए उत्तराखंड सरकार जल्द जारी करेगी नियमावलीः धामी

कोर्ट ने जुलाई 2018 में शाहनवाज के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इस फैसले को बीजेपी नेता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, अब हाईकोर्ट से भी शाहनवाज को झटका लगा है। हालांकि, इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केस दर्ज करने पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

Related Post

CM Nayab Singh

भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस कार्यक्र में सीएम सैनी ने की शिरकत

Posted by - August 24, 2024 0
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी में आयोजित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM…
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू, रामनाथ कोविंद ने भी लगाई मुहर

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की कैबिनेट की सिफारिश पर हस्ताक्षर कर दिया है।…
CM Dhami

राज्य हेतु अगले 10 वर्षाे के लिए हैली सेवाओं की कार्ययोजना बनाएगी यूकाडा

Posted by - June 11, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने उत्तराखण्ड में सेवाएं दे रहे सभी हैली सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को कड़े शब्दों में…
jaya bacchan in Bangal

ममता बनर्जी अकेले ही सभी अत्याचारों के ख़िलाफ़ लड़ रही हैं : जया बच्चन 

Posted by - April 5, 2021 0
कोलकाता। हाईप्रोफाइल टॉलीगंज सीट पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का मुकाबला टीएमसी प्रत्‍याशी अरूप विश्वास से है। जया बच्‍चन टीएमसी…