रानी रामपाल

रानी रामपाल ने ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड जीता, रचा इतिहास

1201 0

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल गुरुवार को विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गयी जिन्होंने प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीता है। ‘द वर्ल्ड गेम्स’ ने विश्व भर के खेल प्रेमियों द्वारा 20 दिन के मतदान के बाद गुरुवार को विजेता की घोषणा की। उसने बयान में कहा कि भारतीय हॉकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019’ हैं।

भारतीय हॉकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019’

रानी रामपाल 199,477 मतों की प्रभावशाली संख्या के साथ वर्ष की खिलाड़ी बनने की दौड़ में स्पष्ट विजेता के रूप में उभरी। इसमें जनवरी में 20 दिनों में विश्व भर के खेल प्रेमियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिये मतदान किया है। इस दौरान कुल 705,610 मत पड़े।

पिछले साल भारत ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स जीता था और रानी को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। रानी की अगुवाई में ही भारत ने तीसरी बार ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया है।

बजट 2020 से एक दिन पहले सोना सस्ता, जानें 10 ग्राम के नए रेट्स 

पदमश्री पुरस्कार के लिये चुनी गयी रानी ने कहा कि मैं यह पुरस्कार पूरे हॉकी समुदाय, मेरी टीम और मेरे देश को समर्पित

हाल में पदमश्री पुरस्कार के लिये चुनी गयी रानी ने कहा कि मैं यह पुरस्कार पूरे हॉकी समुदाय, मेरी टीम और मेरे देश को समर्पित करती हूं। यह सफलता हॉकी प्रेमियों, प्रशंसकों, मेरी टीम, प्रशिक्षकों, हाकी इंडिया, मेरी सरकार, बॉलीवुड के मित्रों, साथी खिलाड़ियों और देशवासियों के प्यार और समर्थन से ही संभव हो पायी, जिन्होंने मेरे लिये लगातार वोट किया है। उन्होंने कहा कि एफआईएच का मुझे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये नामित करने के लिये विशेष आभार। वर्ल्ड गेम्स फेडरेशन का इस सम्मान के लिये आभार।

बता दें इस पुरस्कार के लिये विभिन्न खेलों के 25 खिलाड़ियों को नामित किया गया था। एफआईएच ने रानी के नाम की सिफारिश की थी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने ट्वीट करके रानी को बधाई दी। पुरस्कार की इस दौड़ में यूक्रेन के कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर जबकि कनाडा की पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियन रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, छत्तीसगढ़ के भविष्य सुधारने का मिशन है: CM विष्णु देव साय

Posted by - April 28, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान में जुटी है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
अटल समरसता अवार्ड 2019

रजत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. आरजे सिंह चौहान को मिलेगा ‘अटल समरसता अवार्ड 2019’

Posted by - December 24, 2019 0
लखनऊ। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस पर 25 दिसंबर को भारत-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन…
Project Utkarsh

डीएम के ‘‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’’ से आधुनिक बनते जिले के समस्त सरकारी स्कूल

Posted by - June 11, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Basnal) सरकारी स्कूलों में संसाधन बढाने को निरंतर प्रयासरत हैं, जिलाधिकारी के प्रोजेक्ट उत्कर्ष…