फिल्म ‘राधे’

रणदीप हुड्डा बोले- सलमान के कहने पर फिल्म ‘राधे’ में निगेटिव रोल किया साइन

840 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि उन्होंने सलमान खान के कहने पर फिल्म ‘राधे’ साइन की थी। बता दें कि रणदीप हुड्डा ने सलमान खान के साथ ‘किक’ और ‘सुल्तान’ में भी काम किया है। अब वह सलमान के साथ फिल्म ‘राधे’ में काम कर रहे हैं।

फिल्म ‘राधे’  में सलमान खान लीड रोल में होंगे और को-स्टार रणदीप हुड्डा निगेटिव रोल में नजर आएंगे

जबरदस्त एक्शन और स्टंट सीन से लैस इस फिल्म ‘राधे’  में सलमान खान लीड रोल में होंगे और को-स्टार रणदीप हुड्डा निगेटिव रोल में नजर आएंगे।  फिल्म में रणदीप ने बताया कि इस फिल्म में नेगेटिव रोल सलमान की सिफारिश पर किया था। रणदीप ने कहा कि कई नेगेटिव रोल्स को इनकार करने के बाद उन्होंने सलमान के कहने पर इस रोल को लिया।

https://www.instagram.com/p/B4UZoTKhHno/?utm_source=ig_web_copy_link

अब एक्शन थ्रिलर मूवी में नज़र आएंगे आयुष्मान खुराना

इस फिल्म में अब मैं देखूंगा कि उन्होंने मुझसे कितना सीखा है?

रणदीप ने बताया कि मैं एक इंसान और एक अभिनेता के तौर पर सलमान की बहुत इज्जत करता हूं। उनका काम करने का अपना तरीका है, क्योंकि हम साथ काम कर चुके हैं। तो मुझे इसकी आदत है। ‘किक’ में मैंने सलमान खान का पीछा किया था और ‘सुल्तान’ में कोच बनकर उनको ट्रेनिंग दी थी। इस फिल्म में अब मैं देखूंगा कि उन्होंने मुझसे कितना सीखा है?, क्योंकि इस बार वह मेरे पीछे होंगे और मैं उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश में होउंगा।

एक सीन को करने में उन्होंने 18 टेक दिए थे और इसमें सलमान का घुटना भी इंजर्ड हो गया था

फिल्म में एक्शन और स्टंट्स के बारे में रणदीप ने बताया कि एक सीन था, जिसमें सलमान रणदीप की पीठ पर जम्प करते हैं। उन्होंने बताया कि इस सीन को करने में उन्होंने 18 टेक दिए थे और इसमें उनका घुटना भी इंजर्ड हो गया था।

Related Post

जन्मकल्याणक महोत्सव

‘बाजे आज नगर में बधाई कि प्रभु जी जन्में है…, जन्मकल्याणक महोत्सव शोभा यात्रा

Posted by - February 16, 2020 0
लखनऊ। गुडम्बा जैन मन्दिर में मुनिश्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन…
Mid Day Meal

मिड-डे मील लगेगा ईनाम का तड़का, गुणवत्ता बेहतर बनाने की प्रतिस्पर्धा योजना

Posted by - June 22, 2019 0
नई दिल्ली। देश के स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले खाने (मिड-डे मील) की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठते…