rana and miheeka marriage

आज दिखे राणा दग्गुबाती दूल्हे के इस अंदाज़ में, मिहिका को लाएंगे घर

971 0

खड़ेमुंबई. अभिनेता राणा दग्गुबाती और उनकी मंगेतर मिहिका बजाज के लिए आज खुशी का दिन है। ये दोनों आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं इनके घर पर शादी के रस्में शुरू हो चुकी हैं। हल्दी और मेंहदी की रस्मों के बाद अब उनके फैंस को भी शादी की तस्वीरों का बेसबरी से इंतजार हैं। इस बीच राणा ने अपने फैंस के साथ तस्वीर शेयर कर शादी की खुशी जाहीर ही है। इस तस्वीर में राणा दूल्हा बनकर तैयार खड़े नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CDnPxaDjIvV/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉम्बे हाईकोर्ट ने उम्रदराज एक्टर्स और एंटरटेनमेंट क्रू को शूटिंग की दी परमीशन

राणा दग्गुबाती ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमे वह शादी के कपड़ो में तैयार खड़े नज़र आ रहे है। उनके साथ कुछ बाराती भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए राणा ने बताया है कि वो मिहिका बजाज को घर लाने के लिए ‘रेडी’ हो गए हैं। इस तस्वीर में राणा के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ दिख रहा है।

कोरोना काल में राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे, सारे इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। दोनों की शादी की रस्में हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में पूरी होंगी। राणा-मिहिका की शादी में कुछ सावधानियां भी रखी गई है। शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों और शादी से संबंधित गतिविधियां करवाने वालों का कोविड-19 टेस्ट होगा। शादी की रस्मों में सैनिटाइजर्स और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाएंगा।

Related Post

Durgamati

फिल्म ‘दुर्गामती’ का ट्रेलर लांच, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Posted by - November 25, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दुर्गामती: द मिथ (Durgamati: the Myth)’ का ट्रेलर बुधवार…
Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नाडीज एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ में अभिनय को तैयार

Posted by - December 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज (Jacqueline Fernandez) एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। जैकलीन…
शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज

शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटना में घायल

Posted by - January 18, 2020 0
कोल्हापुर । बॉलीवुड अभिनेत्री व गीतकार-शायर जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी शनिवार को एक कार दुर्घटना में घायल हो…