रामविलास वेदांती ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर साधा निशाना, कहा- चीन का साथ दे रहे कांग्रेसी

634 0

इटावा। दशहरा पर निकलने वाली राम विजय यात्रा में शामिल होने के लिए इटावा पहुंचे राम मंदिर न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। राम मंदिर न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।

वेदांती ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि देश में शांति और स्थिरता रहे, जहां-जहां भी प्रियंका और राहुल जा रहे हैं, वहां आतंकवाद फैलता जा रहा है। वेदांती ने कहा कि चीन हमारे देश में अराजकता फैलाने में लगा हुआ है, ये कांग्रेसी गद्दारी कर देश में अराजकता फैलाने के लिए चीन का साथ दे रहे हैं।

यूपी में फिर बनेगी बीजेपी सरकार

बता दें कि वेदांती दशहरा पर निकलने वाली राम विजय यात्रा में शामिल होने के लिए इटावा आए थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 2017 की ही तरह 2022 में एक बार फिर बीजेपी की सरकार प्रदेश में बनेगी। दुनिया की कोई ताकत उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने से रोक नहीं सकती। प्रदेश की रामभक्त जनता ने बीजेपी का काम देख लिया है। कांग्रेस को 20 सीट नहीं मिलेगी।

रामविलास वेदांती ने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों से मिलकर देश में अस्थिरता पैदा करना चाह रही है, राहुल गांधी और कांग्रेस चीन के साथ मिलकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Related Post

Kashi Vishwanath Dham

काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण आज, जानिए 600 वर्षों की यात्रा

Posted by - December 13, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र में काशी विश्वनाथ धाम कॉरीडोर  (Kashi Vishwanath Dham Corridor) का लोकार्पण करेंगे। ये…

पीएम मोदी ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात, 4 नए मेडिकल कालेज की रखी नींव

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान को 4 मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी…
AK Sharma

चीनी मिलें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाली महत्वपूर्ण इकाइयां: एके शर्मा

Posted by - December 4, 2025 0
लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ भ्रमण के दौरान आज किसान चीनी मिल लिमिटेड,…