ram krishna anand

मेरठः अशुभ मुहूर्त में हुआ राम मंदिर का पूजनः ब्रह्म ऋषि रामकृष्ण आनंद

646 0

मेरठ। अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple) की भूमि पूजन के लिए देश के बड़े-बड़े धर्माचार्यों से मुहूर्त निकलवाया गया था। उस पूजन की घड़ी को पंचगनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्म ऋषि रामकृष्ण आनंद ने अशुभ बता दिया है।

केंद्र सरकार पर भी जमकर बरसे रामकृष्ण आनंद महाराज

राम मंदिर(Ram Temple) के पूजन के लिए देश के बड़े-बड़े धर्माचार्यों से मुहूर्त निकलवाया गया। उस पूजन की घड़ी को पंचगनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्म ऋषि रामकृष्ण आनंद ने अशुभ बता दिया है। सोमवार को मेरठ पहुंचे रामकृष्ण आनंद महाराज केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इसी के साथ कृषि कानूनों को किसानों के विरोध में बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।

RSS के पदाधिकारियों ने राम मंदिर निर्माण को लेकर किया मंथन

दरअसल ब्रह्म ऋषि रामकृष्ण आनंद महाराज सोमवार को सम्राट पैलेस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में पहुंचे थे। यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कृषि कानूनों को किसानों का विरोधी बताया। इसी के साथ सरकार से इस कानून को अविलंब वापस लिए जाने की मांग उठाई। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बनती उस सरकार को किसी न किसी तरीके से गिरा दिया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में सिर्फ पीएम मोदी और अमित शाह के फैसले चलते हैं। रातों रात कोई भी नियम बनाकर जनता पर थोप दिया जाता है। यहां तक कि इसके लिए मोदी सरकार अपने मंत्रिमंडल से भी विचार-विमर्श नहीं करती। हाल ही में जनता पर फास्ट टैग थोप दिया गया है। ब्रह्म ऋषि राम कृष्ण आनंद महाराज ने राम मंदिर की पूजा को भी गलत ठहराया।

उन्होंने कहा कि देव उठान एकादशी से पहले अशुभ मुहूर्त में यह पूजन किया गया। इसके चलते देशवासियों को तमाम तरह के संकट का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना जैसी महामारी भी इसी की देन है। इसी के साथ पूरे देश में मारकाट मची हुई है। उन्होंने मोदी सरकार पर संत जनों के अपमान का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भूमि के पूजन में देश के किसी भी शंकराचार्य को नहीं बुलाया गया. जिस देश में संतों का अपमान होता है, वहां इसी तरह की आपदाएं आती हैं।

Related Post

CM Yogi spoke to journalists before the winter session of the Assembly

विधानमंडल से प्रारंभ होता है यूपी के विकास, सुरक्षा, समृद्धि का रास्ताः सीएम योगी

Posted by - December 16, 2024 0
लखनऊरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने विगत साढ़े…
Gayatri Prajapati

लखनऊ : 22 फरवरी तक बढ़ी गायत्री प्रसाद प्रजापति की रिमांड

Posted by - February 21, 2021 0
लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय ने बेनामी संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की रिमांड मांगी…
CM Yogi

सीएम योगी ने किए संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के अंतिम दर्शन, अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - October 16, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को लखनऊ स्थित शिव शांति आश्रम पहुंचे और आश्रम के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि…