अयोध्या में भाजपा ही बनवाएगी राम मंदिर – सीएम योगी

1238 0

बरेली। बीजेपी के स्टार प्रचारक सीएम योगी ने आज यानी मंगलवार को बरेली में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मंच से वंदे मातरम् के नारे लगवाने के साथ कहा कि बीजेपी ही राम मंदिर बनाएगी। उन्होंने कहा कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर जब भी बनेगा उसे भारतीय जनता पार्टी ही बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है मंदिर बनाना। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द मंदिर बने।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019 : बीजेपी के तीन दर्जन से अधिक नेताओं ने छोड़ी पार्टी 

आपको बता दें सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भारतीय जनता पार्टी कराएगी, कोई दूसरा नहीं। हम अपने कमिटमेंट पर अडिग हैं। दूसरों को इस पर किसी तरह का कोई संदेह नहीं होना चाहिए।आगे उन्होंने ने कहा कि भाजपा लोकल्याणकारी योजनाओं के साथ है तो विपक्ष किसान, युवा विरोधी योजनाओं के साथ आ रहे है। कांग्रेस के लोग जान लें पीएम मोदी के पांच वर्ष उनके 55 वर्ष से अधिक अच्छे रहे। हमने नौजवानों के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। जिससे युवाओं में बेरोजगारी कम करने के साथ उनको स्वावलंबी बनाने का काम किया गया।

ये भी पढ़ें :-‘कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी खुली छोड़ीं देश की सीमाएं’- मायावती

जानकारी के मुताबिक उन्होंने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा है कि मुस्लिम वोट बँटना नहीं चाहिए। सीएम ने गन्ना किसानों और युवाओं से जुड़ी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कानून व्यवस्था को लेकर बरेली में सराफ को लूट कर भागने वाले बदमाशों को मार गिराने का जिक्र किया। साथ ही पूर्व की सरकारों में होने वाले दंगों के लिए सपा बसपा को जिम्मेदार ठहरा गए।

Related Post

Mamta Banergy

ममता के घर तृणमूल कांग्रेस की बैठक आज, जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची

Posted by - March 5, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC Election)  आज ममता की अगुआई में बड़ी…
AK Sharma

25 करोड़ की लागत से सुगम बनेगा मऊवासियों का सफर, एके शर्मा ने तीन बस अड्डों का किया शिलान्यास

Posted by - March 14, 2024 0
मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ को आज करोड़ों रुपए की सौगात…
Rail Through Raj

आरेडिका के जीएम की पुस्तक का यूनिवर्सल बुक सेलर्स पर विमोचन

Posted by - January 25, 2026 0
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली एवं रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘‘रेल…
प्रज्ञा ठाकुर

लोकसभा चुनाव 2019: भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए साध्वी प्रज्ञा ने जारी किया संकल्प-पत्र

Posted by - May 8, 2019 0
भोपाल। बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी इस संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए बुधवार यानी आज अपना…