Bandhan Swachchta ka

‘बंधन स्वच्छता का’ संकल्प के साथ नगरीय निकाय निदेशालय में मना रक्षाबंधन का त्यौहार

366 0

लखनऊ। ‘बंधन स्वच्छता का’ (Bandhan Swachchta Ka) संकल्प के साथ प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijaat) और निदेशक नगरीय निकाय डॉ. नितिन बंसल (Nitin Bansal) निष्प्रयोज्य सामानों से बनी राखी बंधवाकर स्वच्छता का सन्देश दिया। रिसाइकिल मैटेरियल से बनी राखी को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और महिला सफाई मित्रों द्वारा स्वच्छता हीरोज को भी बंधा गया। यह सभी राखियाँ शिक्षण संस्थाओं में छात्रों और अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए चलाये जा रहे स्वच्छ पाठशाल अभियान के दौरान बनायी गयीं हैं।

स्वच्छ भारत मिशन (Swachch Bharat Mission) नगरीय द्वारा शिक्षण संस्थानों को स्वच्छता, सुरक्षा और गुणवत्ता के स्तर में सुधारने, छात्रों और अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए “स्वच्छ पाठशाला” अभियान (Swachch Pathshala) चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत विद्यालयों में स्वच्छता के मानकों का पालन कराने और छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षा दी जा रही है।

Amrit Abhijat

वहीँ रक्षा बंधन के त्यौहार पर ‘बंधन स्वच्छता का’ (Bandhan Swachchta) संकल्प और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने, आस-पास गंदगी न फैलाने, प्लास्टिक एवं प्लास्टिक के उत्पाद का बहिष्कार करने तथा निष्प्रयोज्य सामानों और रिसाइकिल मैटेरियल से तैयार राखी को सोसाइटी होरीज को बांधकर जागरूकता फ़ैलाने का कार्य किया गया है।

सीएम योगी ने बी पैक्स सदस्यता महाभियान एवं टोल फ्री नंबर का किया शुभारंभ

इस पावन पर्व के अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijaat) और निदेशक नगरीय निकाय डॉ. नितिन बंसल ने भी रीसायकल सामानों से बनी राखी स्वयं सहायता समूह कि महिलाओं से बंधवाकर स्वच्छता का सन्देश दिया है। वहीं महिला सफाई मित्रों ने भी सोसाइटी हेरिज (पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, सेवा निवृत्त सैन्य कर्मियों को राखी बंधकर सन्देश दिया है।

Nitin Bansal

रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के त्यौहार पर तहत नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए आस-पास गंदगी न फैलाने का संकल्प भी दिलाया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और महिला सफाई मित्रों ने किराने और अन्य खरीदारी के उपयोग के लिए कपड़े के थैले का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग के हानिकारक परिणामों के बारे में भी बताया। इस दौरान घरों, प्रतिष्ठानों और शैक्षिणक संस्थाओं में ट्विन बिन्स (हरा गीले कूडे़ हेतु एवं नीला सूखे कूडे़ हेतु) रखने व कचरे के पृथक्कीकरण के विषय पर भी जागरूक किया गया।

Related Post

AK Sharma

प्रभारी मंत्री ने आगरा में पर्यटकों की संख्या में आई कमी पर व्यक्त की चिंता

Posted by - July 22, 2023 0
आगरा/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों की उपस्थित…
CM Yogi

राहुल गांधी का बयान शर्मनाक, जवानों व जनता से माफी मांगेंः सीएम योगी

Posted by - December 17, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान को निंदनीय व…
Maha Kumbh

महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन के लिए 07 हजार बसों के अलावा 550 शटल बसें संचालित करेगा परिवहन निगम

Posted by - November 18, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशन में उ0प्र0 परिवहन निगम दिव्य, भव्य एवं ग्रीन महाकुम्भ मेला-2025 (Maha Kumbh)…
Diya

योगी जी के यूपी में शाम ढले बाहर निकलने में नहीं लगता डर: दिया नामदेव

Posted by - August 22, 2022 0
लखनऊ। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 100% अंक लाकर इतिहास रचने वाली दिया नामदेव (Diya Namdev) ने महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण…