rakesh tikait

किसान महापंचायत : जिंदा रहने और जमीन बचाने के लिए करने पड़ेंगे आंदोलन- राकेश टिकैत 

992 0

सहारनपुर। जिले में किसान महापंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कहा जिंदा रहना है और अपनी जमीन को बचाना है तो आंदोलन करने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा सरकार ध्यान से सुन लें, 24 मार्च तक हमारे कार्यक्रम तय हुए हैं। हम पूरे देश में जाएंगे। उन्होंने कहा इस सरकार ने किसान को भावनाओं में भड़काने का काम किया है। टिकैत ने कहा तिरंगे के लिए भी सरकार ने किसानों का अपमान किया है, जबकि तिरंगे का सबसे ज्यादा सम्मान गांव के लोग करते हैं। उन्होंने कहा देश की जनता आपको कतई ही नहीं बख्शेगी।

किसान महापंचायत में केजरीवाल ने कहा, किसानों के लिए डेथ वारंट हैं ये तीनों कृषि कानून

किसान कभी खेती नहीं छोड़ता 

उन्होंने सहारनपुर के लोगों से कहा व्यापारी को किसी क्षेत्र या किसी शहर से कोई लगाव नहीं होता। अगर यहां किसी व्यापारी को नुकसान होगा तो वह दिल्ली या चंडीगढ़ में जाकर अपना व्यापार कर लेगा। अगर उस काम में नुकसान होगा तो वह दूसरा काम कर लेगा। लेकिन किसान गांव में खेती करता है अगर उसे 10 साल तक भी नुकसान होगा तो वह ग्यारहवें साल भी खेत में हल लेकर जाएगा। किसान कभी खेती नहीं छोड़ता है।

उन्होंने कहा अब आंदोलन की शुरुआत हो गई है। टिकैत ने कहा कि अगर गेहूं की कटाई होगी तो किसान आंदोलन छोड़कर कटाई करेगा। ये भी किसानों ने सरकार को एक सबक दे दिया है।

राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बोला हमला

नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर भाकियू की किसान महापंचायत आज सहारनपुर के लाखनौर में हुई। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

इससे पहले आज सुबह बागपत जिले में उनका जगह- जगह जोरदार स्वागत किया गया। किशनपुर बराल में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई। टिकैत ने कहा कि एमएसपी पर कानून और तीनों कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान संघर्ष के लिए तैयार रहें।

Related Post

CM Yogi

अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सिर्फ आस्था नहीं आजीविका का भी बन रही आधारः सीएम योगी

Posted by - March 21, 2025 0
लखनऊ । गुरुवार को अयोध्या दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शीतल पेय बॉटलिंग प्लांट का भी शुभारंभ…
CM Yogi attends DSR Conclave in Varanasi

यूपी अकेले करता है भारत का 21% खाद्यान उत्पादन : सीएम योगी

Posted by - October 6, 2025 0
वाराणसी। अंतराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) कॉन्क्लेव को संबोधित करते…
AK Sharma

हिंदू और मुस्लिम जोड़ों का विवाह बन गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल: एके शर्मा

Posted by - March 24, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की गरिमामयी उपस्थिति में…
International Trade Show

यूपी ट्रेड शो में आए एग्जिबिटर्स बोले, योगी जैसा कोई नहीं

Posted by - September 21, 2023 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show)…