rakesh tikait

किसान महापंचायत : जिंदा रहने और जमीन बचाने के लिए करने पड़ेंगे आंदोलन- राकेश टिकैत 

1018 0

सहारनपुर। जिले में किसान महापंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कहा जिंदा रहना है और अपनी जमीन को बचाना है तो आंदोलन करने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा सरकार ध्यान से सुन लें, 24 मार्च तक हमारे कार्यक्रम तय हुए हैं। हम पूरे देश में जाएंगे। उन्होंने कहा इस सरकार ने किसान को भावनाओं में भड़काने का काम किया है। टिकैत ने कहा तिरंगे के लिए भी सरकार ने किसानों का अपमान किया है, जबकि तिरंगे का सबसे ज्यादा सम्मान गांव के लोग करते हैं। उन्होंने कहा देश की जनता आपको कतई ही नहीं बख्शेगी।

किसान महापंचायत में केजरीवाल ने कहा, किसानों के लिए डेथ वारंट हैं ये तीनों कृषि कानून

किसान कभी खेती नहीं छोड़ता 

उन्होंने सहारनपुर के लोगों से कहा व्यापारी को किसी क्षेत्र या किसी शहर से कोई लगाव नहीं होता। अगर यहां किसी व्यापारी को नुकसान होगा तो वह दिल्ली या चंडीगढ़ में जाकर अपना व्यापार कर लेगा। अगर उस काम में नुकसान होगा तो वह दूसरा काम कर लेगा। लेकिन किसान गांव में खेती करता है अगर उसे 10 साल तक भी नुकसान होगा तो वह ग्यारहवें साल भी खेत में हल लेकर जाएगा। किसान कभी खेती नहीं छोड़ता है।

उन्होंने कहा अब आंदोलन की शुरुआत हो गई है। टिकैत ने कहा कि अगर गेहूं की कटाई होगी तो किसान आंदोलन छोड़कर कटाई करेगा। ये भी किसानों ने सरकार को एक सबक दे दिया है।

राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बोला हमला

नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर भाकियू की किसान महापंचायत आज सहारनपुर के लाखनौर में हुई। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

इससे पहले आज सुबह बागपत जिले में उनका जगह- जगह जोरदार स्वागत किया गया। किशनपुर बराल में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई। टिकैत ने कहा कि एमएसपी पर कानून और तीनों कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान संघर्ष के लिए तैयार रहें।

Related Post

Hanuman Temple

700 साल बाद महाकुंभ की अभूतपूर्व निगहबानी करेंगे प्रयागराज के कोतवाल

Posted by - October 21, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) के महाआयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज में अपने सबसे काबिल अफसरों…

एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी का निधन, भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में हुए थे गिरफ्तार

Posted by - July 5, 2021 0
आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता 84 साल के स्टेन स्वामी का निधन हो गया है। स्वामी होली फैमिली अस्पताल में भर्ती थे।…
संजय निरुपम

संजय निरुपम बोले- शिवसेना का पाप कांग्रेस पार्टी क्यों ढोए?

Posted by - November 21, 2019 0
मुंबई। शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की महाराष्ट्र में सरकार बनने की संभावना अब बढ़ गई है। बुधवार देर शाम एनसीपी-कांग्रेस के नेताओं ने…