लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 : नेताजी देते रह गए भाषण और हेलीकॉप्टर हुआ फुर्र

920 0

कौशांबी। पूरा देश लोकसभा चुनाव 2019 के माहौल में रंगा नजर आ रहा है। फिलहाल लोकसभा के तीन चरण का मतदान हो चुका है। इसके बाद अभी जिन क्षेत्रों में चुनाव होना है। वहां नेता जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जी जान से लगे हुए है। लोकसभा चुनाव के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिल रहे हैं। कई नेता वोट के लिए फसल काटते नजर आ रहे हैं तो किसी के जनसभा स्थल पर सांड का उत्पात देखने को मिल रहा है। अब इस कड़ी में एक और अनोखी घटना सामने आई है।

ये भी पढ़ें :-प्रियंका गांधी वाड्रा बोली- पीएम मोदी शक्तिमान नहीं, दुर्बल प्रधानमंत्री 

सांसद राजवीर सिंह का हेलीकॉप्टर उनको लिए बगैर ही लखनऊ उड़ गया

बता दें कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र व बीजेपी नेता और एटा के वर्तमान सांसद राजवीर सिंह प्रचार-प्रसार में लगे हुए थे। तभी उनका हेलीकॉप्टर उनको लिए बगैर ही उड़ गया। हेलीकॉप्टर के जाने के बाद आग बबूला सांसद राजवीर सिंह कार में सवार होकर लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं।

राजवीर सिंह कौशांबी से बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए थे पहुंचे

मिली जानकारी के मुताबिक राजवीर सिंह जब मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे। तभी उनका हेलीकॉप्टर उनको लिए बगैर ही लखनऊ के लिए रवाना हो गया। इस बात से वे काफी नाराज हो गए। राजवीर सिंह कौशांबी से बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। घटना जिले की कोसम ईमाम गांव की है।

Related Post

बीजेपी-शिवसेना के फिर साथ आने के अटकलों को ठाकरे ने किया खारिज, कहा- कहीं नहीं जा रहा हूं

Posted by - July 7, 2021 0
महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के फिर साथ आने की अटकलें जोरों पर हैं, दोनों पार्टियों के नेता बयानों में गठबंधन की…
CM Yogi

बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए फरवरी में चलेगा विशेष अभियान : सीएम योगी

Posted by - January 19, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को टीम-9 की बैठक में कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग…
Dushyant Chautala

राजनाथ सिंह से डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर की बात

Posted by - July 1, 2022 0
हरियाणा: दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने आज…
CM Yogi

शिक्षक की भूमिका में रहे सीएम योगी, युवाओं से कहा- जीवन में कोई भी अयोग्य नहीं

Posted by - November 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में युवाओं को ‘शिक्षक’…