Rajiv Kapoor

राजीव कपूर का नहीं होगा चौथा, नीतू कपूर ने बताई ये वजह

1221 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का 9 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया है। इससे पूरे कपूर खानदान में शोक की लहर है। इस बात की जानकारी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी थी। बता दें कि राजीव  कपूर (Rajiv Kapoor)  को जब दिल का दौरा पड़ा तो रणधीर कपूर उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

 

नीतू कपूर ने एक और पोस्ट शेयर की है, जिसमें राजीव कपूर का चौथा न होने की बात लिखी है। करीना कपूर खान ने भी यही पोस्ट शेयर की है। उन्होंने राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 1962-2021, महामारी को देखते हुए दिवंगत एक्टर राजीव कपूर का चौथा नहीं किया जाएगा। यह सावधानियां बरतने के चलते तय किया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। पूरा राज कपूर परिवार शोक में है।

‘अलविदा’ राजीव कपूर: ‘याद तेरी आएगी मुझको बड़ा सताएगी…’

श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कीं। आलिया भट्ट भी मालदीव वेकेशन बीच में छोड़ मुंबई वापस लौटीं। मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ के लिए इंटरव्यू देना शुरू करने वाले थे। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है।

दम तोड़ने से पहले राजीव कपूर ने की थी इनसे की बात

दम तोड़ने से पहले राजीव कपूर ने अपने स्कूल के दोस्त, राजीव खन्ना से बात की थी। बेटी के बारे में खुशखबरी सुनने के बाद राजीव कपूर ने उन्हें कॉल की थी। सूत्र ने बताया कि इन लोगों का एक व्हॉट्सऐप ग्रुप था, जिसमें ये सभी लोग एक-दूसरे के टच में रहते थे। व्हॉट्सऐप ग्रुप काफी एक्टिव रहता था। सोमवार को ही राजीव खन्ना ने अपनी बेटी की खुशखबरी सभी को दी थी। उनके नए काम के बारे में बताया था। राजीव कपूर इतने खुश थे कि एक रात पहले उन्होंने राजीव खन्ना को फोन कर बधाई दी थी।

Related Post

IIFA AWARDS 2019: ‘राज़ी’ बनी बेस्ट फिल्म , जीता बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड

Posted by - September 19, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क।  IIFA अवॉर्ड्स के आयोजन के दौरान बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की मौजूदगी रही. इस अवॉर्ड नाइट में जहां…
LPG

LPG ग्राहक को 30 लाख तक मिलता है दुर्घटना बीमा, जानें क्लेम करने का तरीका

Posted by - November 22, 2020 0
नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के (LPG) घरेलू गैस इस्तेमाल करने वाले वैध ग्राहकों को 30 लाख तक का दुर्घटना…
कोरोनावायरस इफेक्ट

कोरोनावायरस इफेक्ट : इन्दौर में होने वाला आईफा अवार्ड समारोह स्थगित

Posted by - March 6, 2020 0
भोपाल। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड 2020 के आयोजकों ने कोरोनावायरस के संक्रमण की चिंताओं के मद्देनजर 27 से…