Rajinikanth prayed early recovery of SP Balasubramanian

एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द ठीक होने के लिए रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने की प्रार्थना

1401 0

चेन्नई। एक्टर रजनीकांत सहित दक्षिण भारत फिल्मों की कई बड़ी हस्तियों ने लोगों से मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द ठीक होने के लिए गुरुवार शाम 6 बजे प्रार्थना करने की अपील की है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से 74 वर्षीय सिंगर ‘एमजीएम हेल्थकेयर’ में भर्ती हैं। वह 13 अगस्त से वेंटिलेटर पर हैं।

बॉलीवुड में चल रही नेपोटियम की बहस को, नसीरुद्दीन शाह ने बताया बेकुफियाना बहस

तमिल फिल्मों के निर्देशक पी भारतीराजा ने भी लोगों से आज शाम छह बजे बालासुब्रमण्यम के लिए एक मिनट का मौन रखने और उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की। उन्होंने टेलीविजन चैनलों से भी प्रार्थना में शामिल होने और शाम 6 बजे बालासुब्रमण्यम के गीत प्रसारित करने की अपील की।

सिनेमा संगीतकार संघ के अध्यक्ष धीना ने कहा कि एसपीबी संघ के एक वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्होंने सभी से गायक के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अपने-अपने स्थानों से प्रार्थना करने की अपील की।

फिल्म निर्माता कलैपुलि एस धानु ने एसपीबी की मधुर आवाज की तारीफ करते हुए एक कविता लिखी और कहा कि सात सुर उनका इंतजार कर रहे हैं और लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की।

कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी अनायरा के साथ फ़ोटो, जिसमें लिखा यह पोस्ट

वहीं, एक्टर राधाकृष्णन पार्थिबन, विवेक, सिलंबारसन, मनोबल और एक्ट्रेस सरोज देवी ने भी लोगों से एसपीबी के लिए की जा रही विशेष प्रार्थना में शामिल होने की अपील की।

Related Post

हार्दिक पांड्या की मंगेतर

हार्दिक पांड्या की मंगेतर ने शेयर की बिकनी फोटोज, देखें हॉट तस्वीरें

Posted by - January 3, 2020 0
नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने एक जनवरी को दुबई में बीच समंदर में नताशा स्टेनकोविक संग सगाई की।…

रिकॉर्ड बनाने के लिए मोदी सरकार ने की वैक्सीन की जमाखोरी’, चिदंबरम ने उठाए सरकार पर सवाल

Posted by - June 23, 2021 0
कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार द्वारा एक दिन में 88 लाख लोगों को वैक्सीन लगाए जाने पर पी. चिदंबरम…
disha patni

‘रसोड़े में कौन था?’ पर दिशा पाटनी ने बनाया डॉग्स संग यह मजेदार वीडियो

Posted by - August 30, 2020 0
टीवी के पॉप्युलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ के एक सीन को म्यूजिकल ट्विस्ट देते हुए यशराज मुखते ने मैशअप सॉन्ग…