Rajesh Bhushan

‘पिछले साल के मुकाबले दोगुना हैं मौजूदा एक्टिव केस’, कोरोना मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता

849 0

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण (Rajesh Bhushan) ने कहा कि पिछले साल औसत सबसे ज्यादा मामले 94,000 प्रतिदिन के पास दर्ज़ किए गए थे। इस बार पिछले 24 घंटों में 2,95,000 मामले दर्ज़ किए गए हैं।

कोरोना वायरस महामारी झेल रहे देश की मौजूदा स्थिति क्या है, इसपर स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने विभिन्न आंकड़ों को दर्शाते हुए चिंता जाहिर की है कि स्थिति पिछले साल के मुकाबले भयावह है।  मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पिछले साल औसत सबसे ज्यादा मामले 94,000 प्रतिदिन के पास दर्ज़ किए गए थे। इस बार पिछले 24 घंटों में 2,95,000 मामले दर्ज़ किए गए हैं।

यह भी बताया गया कि देश में 146 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 15% से अधिक है जो चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि देश फिलहाल सेकेंड वेव के बीच है।

देश में फिलहाल 21 लाख से ज्यादा कोरोना एक्टिव केस

राजेश भूषण (Rajesh Bhushan) ने बताया कि देश में 21 लाख 57 हजार एक्टिव केस हैं, ये पिछले साल के मुकाबले दोगुने हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण  (Rajesh Bhushan)ने बताया कि देश का कोरोना से रिकवरी दर 85% है, वहीं मृत्यु दर 1.17% है।

हॉस्पिटलों में बेड बढ़ाने का काम कर रही सरकार

बताया गया है कि आने वाले दिनों में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। फिलहाल केंद्र के अस्पताल में 2105 बेड हैं। इसमें से 1875 ऑक्सीजन वाले बेड, 230 ICU बेड हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि शकूर बस्ती में 50 कोच रेल का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।

पॉजिटिविटी रेट पर बात करते हुए मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल 146 जिलों में 15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट है। वहीं 274 जिलो में 5 से 15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट है। 308 जिलो की बात करें तो पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी है।

Related Post

भाजपा सरकार ने राइजिंग राजस्थान के लिए 15 लाख करोड़ के एमओयू किए: भजनलाल शर्मा

Posted by - October 21, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) का रविवार को राइजिंग राजस्थान 2024 के उद्देश्य से जर्मनी और यूके की…
Trainee IAS officers met CM Dhami

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सीएम धामी से की भेंट

Posted by - May 9, 2023 0
देहरादून। प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। सभी अधिकारी लाल बहादुर…
साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री दोबारा नहीं संभालना चाहते हैं टाटा की कमान

Posted by - December 24, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधिक अपीलीय प्राधिकरण (एनसीएलएटी) का फैसला अपने पक्ष में आने के बाद भी अब साइरस मिस्त्री…
Lover

दूल्हे के सामने दुल्‍हन के गले में प्रेमी ने डाल वरमाला, मच गया तांडव

Posted by - July 7, 2022 0
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक शादी समारोह में प्रेमिका की शादी…

चुनाव में दलितों के पैर धोने की नौटंकी करने वाले दलित बेटी के गैंगरेप पर चुप क्यों है?- RJD

Posted by - August 5, 2021 0
दिल्ली के नांगल में 9 साल की दलित बच्ची के साथ श्मशान घाट के पुजारी द्वारा रेप के बाद हत्या…