भगवान श्रीराम वंशज राजा राजेंद्र सिंह

भगवान श्रीराम के वंशज राजा राजेंद्र सिंह 30 जनवरी को पहुंच रहे लखनऊ

1290 0

सार

चारबाग रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ/ट्रस्ट के पदाधिकारी करेगे स्वागत

राजा राजेंद्र सिंह द्वारा प्रेस क्लब में अर्कवंशी क्षत्रियों को भगवान श्रीराम के वंशज है इस की करेगे घोषणा

2.30 लखनऊ प्रेस क्लाब में अयोध्या रामजन्मभूमि पर बनने वाले ट्रस्ट में 50% रामवंशज की भागीदारी पर करेगे प्रेसवार्ता

विस्तार 

लखनऊ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ भगवान श्रीराम के वंशज राजा राजेंद्र सिंह आने वाले 30 जनवरी को लखनऊ आ रहे हैं। जिनका 30 जनवरी दिन गुरुवार को अर्कवंशी क्षत्रियों द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जायेगा।

अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ/ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मदन पाल सिंह अर्कवंशी ने बताया कि 30 जनवरी को राजा राजेंद्र सिंह नई दिल्ली से लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस से 12.30 बजे लखनऊ जं प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंचेगे।

जहां पर अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ/ट्रस्ट भारत के पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए काफिले के साथ प्रेस क्लब पहुचेगें जहां 2.30 pm बजे प्रेसवार्ता करेगे जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्रित होगा अयोध्या रामजन्मभूमि पर बनने वाले ट्र्स्ट में 50% रामवंशज भागीदारी सुनिश्चित हो।

राजा राजेंद्र सिंह काफिले के साथ प्रेस क्लब पहुचेगें जहां राजा राजेंद्र सिंह द्वारा प्रेस क्लब में अर्कवंशी क्षत्रियों को भगवान श्रीराम के वंशज है इस की घोषणा करेगे।

बढ़ती उम्र के लक्षणों से लड़ने में फायदेमंद और कई गुणों से भरपूर है गाजर का जूस 

अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ/ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी सिंह अर्कवंशी द्वारा जारी किए गये प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि 30 जनवरी दिन गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ आ रहे राजा राम चन्द्र के वंशज राजा राजेंद्र सिंह का अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ/ट्रस्ट भारत के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व अर्कवंशी समाज के लोगों द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर भव्य स्वागत किया जायेगा। उसके पस्चात चारबाग से काफिला चलकर प्रेस क्लब पहुचेगा।

जबकि उच्चतम न्यायालय द्वारा राजा राजेंद्र सिंह को भगवान श्री राम के वंशज मान लिया है। बता दें अर्क शब्द संस्कृत भाषा के सूर्य का पर्यायवाची शब्द है सूर्यवंशी,अर्कवंशी एक ही है। इस के साथ ही राजा राजेंद्र सिंह द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर निर्माण के विषय में अपने विचार मीडिया के समक्ष रखेंगे।

Related Post

Employment

योगी सरकार की पहल से प्रदेश के युवाओं को विदेश में भी मिल रहे रोजगार के अवसर

Posted by - January 19, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं, श्रमिकों को रोजगार (Employment) के व्यापक अवसर…
AMIT SHAH IN KRELA

केरल: कांग्रेस का मतलब ‘कंफ्यूज पार्टी’, विकल्प देख रही जनता-अमित शाह

Posted by - March 24, 2021 0
केरल /(त्रिप्पुनिथुरा) । केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को केरल के त्रिप्पुनिथुरा में…
CM Yogi

इस चुनावी महाभारत में दुर्योधन और दुशासनों के खिलाफ कृष्ण की भूमिका में हैं पीएम मोदीः सीएम योगी

Posted by - May 15, 2024 0
जालौन । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को जालौन लोकसभा क्षेत्र के उरई में केंद्रीय मंत्री और भाजपा, अपना…