देश में बारिश का कहर, बिहार में डूबे नेताओं के घर, पासवान परिवार घर छोड़ होटल पहुंचा

1012 0

नई दिल्ली। बारिश के कहर से यूपी बिहार बेहाल हो गया है। बिहार का आलम यह है कि पूरे पटना शहर में पानी भर जाने के कारण कई नेता और मंत्रियों के बंगले डूब गये हैं। जिस कारण लोकजनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान घर छोड़कर होटल में रुके हुए हैं।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि देश में 1994 के बाद इस मानसून में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इसे ‘सामान्य से अधिक बताया। मानसून सोमवार को आधिकारिक रूप से तो समाप्त हो गया लेकिन यह देश के कुछ हिस्सों के ऊपर अभी भी सक्रिय है।

यह भी पढ़ें..मारुति ने लॉन्च की सबसे सस्ती कार, मंदी की भरपाई हो पायेगी?

मौसम विभाग के 36 उपमंडलों में से दो..पश्चिम मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र एवं कच्छ..में ”काफी अधिक वर्षा दर्ज की गई। बिहार में बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि राज्य सरकार ने वायुसेना से पानी में डूबे स्थानों में खाने के पैकेट तथा अन्य सामग्रियां गिराने के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें..सपनों के घर में प्रियंका का गृहप्रवेश, तीन बीघा ज़मीन पर बना है यह आशियाना

Related Post

सेंसेक्स 2600 अंक से ज्यादा फिसला

कोरोना के कहर से सेंसेक्स 2,600 अंक से ज्यादा फिसला , डूबे आठ लाख करोड़ रुपये

Posted by - March 12, 2020 0
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में कोरोनावायरस के कारण फिर से जबरदस्त गिरावट देखने को…
Governor's question of honor

राज्यपाल के सम्मान का सवाल

Posted by - February 24, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ देश सबका है। राष्ट्रपति और राज्यपाल सबका होता है। संविधान सबका है। सर्वोच्च न्यायालय और न्यायालय सबके…

पूर्वांचल को मिलेगी बाढ़ और सूखे की समस्या से निपटने में मदद : योगी

Posted by - December 10, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर से गोरखपुर तक जाने वाली 318 किलोमीटर लम्बी सरयू नहर परियोजना का आगामी…