रेलवे railway

रेलवे के 1.4 लाख पदों पर भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 15 दिसंबर से

1734 0

नई दिल्ली। रेलवे में करीब एक लाख 40 हजार पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर से ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा शुरू हो जाएगी। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद कुमार यादव ने शनिवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में दी।

रिया चक्रवर्ती ड्रग्स लेने व खरीदने-बेचने में थीं शामिल, मुसीबत बढ़ना तय

उन्होंने बताया कि नीट एवं अन्य परीक्षाओं के आयोजन के बाद तय हुआ है कि रेलवे के लिए पूर्व में घोषित एक लाख 40 हजार 640 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए दो करोड़ 42 लाख आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इन सभी आवेदन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। अब इन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के लिए तैयारी की जा रही है। परीक्षा की तारीखों की जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

भूमि पेडनेकर बोलीं- प्रकृति उनके जीवन की सबसे बड़ी शिक्षक

एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि सहायक लोको पायलट के लिए जिन लोगों का चयन हो चुका है, उन्हें निश्चित रूप से सेवा में लिया जाएगा। कोविड 19 महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थियों की वजह से उनकी ज्वाइनिंग में देरी हुई है, क्योंकि उन्हें मशीन और लोकोमोटिव पर प्रत्यक्ष प्रशिक्षण देने की जरूरत होती है। उन्हें चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जिनका भी चयन हुआ है, वह अंतिम है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में अमर शहीद वीर नारायण सिंह की गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी : मुख्यमंत्री साय

Posted by - December 10, 2024 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान…
WHO

मां के दूध से बच्चे को कोरोना संक्रमण होने का अब तक कोई प्रमाण नहीं : डब्ल्यूएचओ

Posted by - June 13, 2020 0
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि स्तनपान के जरिये कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं है। इसलिए कोविड-19…
Agriculture

योगी सरकार के जागरुकता कार्यक्रमों से पिछले 8 वर्ष में कृषि क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व उन्नति

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government)  ने कृषि के क्षेत्र (Agriculture Sector)में यूपी को अभूतपूर्व प्रगति दी। सरकार के जागरूकता कार्यक्रम…