Railway

10वीं पास वालों के लिए रेलवे ने निकाली नौकरी, होगी डायरेक्ट भर्ती

532 0

नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी (Jobs in Railway) करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। पश्चिमी रेलवे ने (Railway) ट्रेंड अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी की सबसे खास बात ये है कि बिना परीक्षा और बिना इंटरव्यू ही आपकी डायरेक्ट भर्ती (Direct recruitment) की जाएगी।

बस आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा और मांगी गई पात्रता को पूरा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए rrc-wr.com पर जाएं, उसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करें। इस भर्ती (Railway Jobs 2022) अभियान के तहत फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, टर्नर, पेंटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर सहित कई पदों को भरा जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आवेदन करने आखिरी तारीख 26 जून 2022 है। हालांकि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास काफी समय है लेकिन कोशिश करें कि आवेदन जल्द से जल्द कर लें। आखिरी वक्त पर आवेदन करते समय किसी भी तरह की दिक्कत आ सकती है।

रेलवे (Railway) ने कुल 3612 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईआईटी कोर्स के प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 फीस का भुगतान करना होगा। एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं है।

रेलवे भर्ती के लिए ये होनी चाहिए योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत के साथ 10वीं पास की डिग्री होनी चाहिए।साथ ही पद से संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट जो NCVT या SCVT द्वारा जारी किया गया हो।

कर्मचारियों को जल्‍द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, DA में होगा इजाफा

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम आयु 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए।उम्र की गणना 27 जून 2022 से की जाएगी। आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों के लिए छूट दी गई है। ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।

न एग्जाम न इंटरव्यू, रेलवे ने निकाली 10वीं पास वालों के लिए नौकरी

Related Post

जमीयत सह-शिक्षा के खिलाफ, कहा- गैर-मुस्लिम बेटियों को लड़कों के साथ न पढ़ाएं, अनैतिकता से बचाएं

Posted by - August 31, 2021 0
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने  कहा कि गैर-मुस्लिम लोगों को बेटियों को सह-शिक्षा देने से सोचना चाहिए…
JMLU

जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रवेश परीक्षा की डेट में हुआ बदलाव

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया (JMLU) ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम शनिवार को…