Sidhu Musewala

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में छापेमारी, नेपाल पहुंची पुलिस की स्पेशल टीम

650 0

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की हत्या के मामले में पंजाब (Punjab) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम नेपाल पहुंच चुकी है। पुलिस को शक है कि सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां बरसाने वाले शूटर्स नेपाल में छिपे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि टीम ने नेपाल में शूटर्स की तलाश शुरू कर दी है। स्पेशल सेल की एक टीम मुजफ्फरनगर भी गई हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, कुछ शूटर्स की पहचान हो गई है।

इससे पहले मूसेवाला हत्याकांड में पहली बार लॉरेंस बिश्नोई ने अपनी चुप्पी तोड़ी. उसने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि उसके गैंग के मेंबर ने ही मूसेवाला को मरवाया है। लॉरेंस ने कहा, ‘विक्की मिददुखेड़ा मेरा बड़ा भाई था, हमारे ग्रुप ने चंडीगढ़ में कालेज के वक्त से उसकी मौत का बदला लेने की कसम खाई थी।’

गैंग का ऐलान, मूसेवाला के हत्यारों की सूचना देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम

बिश्नोई ने पूछताछ में यह भी कहा, ‘इस बार ये काम मेरा नहीं है, क्योंकि मैं तिहाड़ जेल नंबर 8 में लगातार बंद था, और फोन इस्तेमाल नहीं कर रहा था।’ लेकिन गैंगस्टर ने ये जरूर कबूल किया कि मुसेवाला की हत्या में उसके गैंग का हाथ है। लॉरेंस ने कहा कि इस हत्याकांड के बारे में उसे तिहाड़ जेल में टीवी देखकर पता चला।

महामहिम ने अपने पैतृक घर को बनाया ‘मिलन केंद्र’, गरीब बेटियों की होगी शादी

Related Post

बेवाक पत्रकारिता

इस बहादुर पत्रकार की बेवाक पत्रकारिता से प्रधानमंत्री सत्ता से हुए बेदखल

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। इटली के नीचे भूमध्यसागर में एक छोटा सा देश माल्टा के एक जर्नलिस्ट की पत्रकारिता से वहां की…
CM Dhami

पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: सीएम धामी

Posted by - August 10, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा धराली में…
नाना पटोले

नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Posted by - December 1, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के विधायक नाना पटोले रविवार को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अब तक की…