राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा-जुलाई आ गया वैक्सीन नहीं आई

770 0

कोरोना वैक्‍सीन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर तंज कसा है कि “जुलाई आ गया..वैक्सीन नहीं आई”, राहुल ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा- “मैं सरकार से अपील करता हूँ कि देश के हर नागरिक को जल्‍द से जल्‍द कोरोना वैक्‍सीन लगाई जाए, जिससे आने वाले कोरोना संकट से लोग सुरक्षित रहे।”राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद अब केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से वैक्‍सीन पर ओछी राजनीति न करने की अपील की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आगे जवाब देते हुए कहा की, ‘कल ही, मैंने जुलाई महीने में वैक्‍सीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी है, राहुल गांधी जी की समस्‍या क्‍या है, क्‍या वह पढ़ते नहीं हैं,क्‍या वह समझते नहीं हैं,अहंकार और अज्ञानता के वायरस के लिए कोई वैक्‍सीन नहीं है।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के ट्वीट का करारा जवाब दिया है।गोयल ने लिखा कि वैक्सीन की 12 करोड़ डोज जुलाई महीने में उपलब्ध होंगी जो प्राइवेट अस्पतालों की आपूर्ति से अलग है, सभी राज्यों को 15 दिन पहले ही आपूर्ति के बारे में सूचना दी जा चुकी है, राहुल गांधी को समझना चाहिए कि कोरोना से लड़ाई में गंभीरता के बजाय इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन नही कर ना चाहिए।

हालाँकि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है,कि जिस रफ्तार से देश में कोरोना वैक्‍सीनेशन अभियान चल रहा है उसे देखते हुए हम कह सकते हैं कि दिसंबर तक पूरे देश को वैक्‍सीन लगा दी जाएगी। देश में अभी तक 35 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है ।

Related Post

खाया भी, ‘मित्रों’ को खिलाया भी बस जनता को खाने नहीं दे रहे- बढ़ती महंगाई पर राहुल का वार

Posted by - July 13, 2021 0
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ निशाना साधने का कोई भी मौका…
mobile phone

उप्र में वायरलेस की तरह प्रयुक्त होगा मोबाइल फोन, बाराबंकी से होगी शुरुआत

Posted by - April 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में मोबाइल फोन (Mobile Phone) अब वायरलेस सेट के रूप में प्रयुक्त होगा। प्रारंभिक चरण…
शरद पवार

मोदी के पास नहीं है परिवार, इसलिए दूसरों के घरों में करते हैं ताक-झांक : पवार

Posted by - April 17, 2019 0
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 में राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस रेस में राष्ट्रवादी कांग्रेस…