Rahul Vaidya

राहुल वैद्य ने उर्फी जावेद के लूक पर कसा तंज

551 0

मुंबई। बिग बॉस 14 के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। सलमान खान (Salman Khan) के शो में भी उनका ये अंदाज कई मौकों पर साफ तौर पर देखने को मिला था। बिना किसी फिल्टर के ही राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) अपने दिल की बात लोगों के सामने रखने में यकीन रखते हैं। यही वजह है कि कम समय में ही उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी और एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) को फिनाले में कड़ी टक्कर दी थी। इस समय राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) एक बार फिर से चर्चा में आ चुके हैं और इस बार वजह उनका एक लेटेस्ट ट्वीट बना है। इस ट्वीट में उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है कि लोग इसे उर्फी जावेद (Urfi Javed) से जोड़कर देख रहे हैं।

वायरल हुआ राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) का ये ट्वीट

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘मैंने आज इंस्टाग्राम पर एक फोटो देखा। मेरी पत्नी ने मुझे वो तस्वीर भेजी थी। और मेरी बात का ध्यान रखिएगा-आने वाले दिनों में लोग फैशन और ट्रेंड के नाम पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट किया करेंगे। इस ट्वीट को एक सबूत के तौर पर सेव कर लीजिए। भगवान आपका भला करें।’ इस वक्त सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य के इस ट्वीट के खूब चर्चे हो रहे हैं।

https://twitter.com/rahulvaidya23/status/1524361953455443968?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1524361953455443968%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Ftv%2Fstory-is-rahul-vaidya-taking-a-dig-at-urfi-javeds-bikini-photo-in-his-latest-tweet-read-details-6477587.html

एक यूजर ने लिखा है, ‘मैं समझ गया हूं आप किसकी बात कर रहे हैं।’ वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है, ‘उर्फी जावेद तो मतलब कुछ भी कर सकती है।’ राहुल वैद्य ने भले ही इस ट्वीट में किसी का नाम ना लिया हो लेकिन लोगों के बीच उर्फी जावेद (Urfi Javed) के ही नाम की चर्चा हो रही है।

दीपिका बनी लुइस वुइटन की पहली भारतीय एंबेसडर, रणवीर ने कहा…

खुद भी ट्रोल गए राहुल वैद्य (Rahul Vaidya)

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) अपने इस ट्वीट की वजह से खुद भी ट्रोल हो गए हैं। लोग राहुल की पुरानी तस्वीरों को निकाल-निकालकर कॉमेंट बॉक्स में शेयर कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि कहीं दिशा परमार ने आपको आपकी तो कोई तस्वीर नहीं दे दी? बता दें कि राहुल वैद्य के इस ट्वीट को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

कपिल ने फैन से इस बात के लिए मांगी माफी, जाने पूरा मामला

Related Post

'Street Dancer 3D'

‘Street Dancer 3D’ है शानदार, डांस के जरिए दर्शकों को बोल्ड करेंगे वरुण-श्रद्धा

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज हो रही है।…

ऑस्किर अवॉर्ड विनर अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने की सगाई, जल्द होगी सगाई

Posted by - February 7, 2019 0
एंटरटेनमेंट। 22 साल की उम्र में रोमांटिक कॉमेडी सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक के लिए ऑस्कर अवॉर्ड पाने वाली अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस…
chhalaang

राजकुमार राव की फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर ने मचाई धूम

Posted by - October 17, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘छलांग’ (chhalaang) का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। हंसल मेहता द्वारा…