गांधी जयंती पर राहुल ने सरकार को घेरा, बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी

675 0

नई दिल्ली। आज 2 अक्टूबर महात्मा  गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है- ‘विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी है। महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि।’

राहुल गांधी ने वीडियो के जरिये किया तंज

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1444141998450032646?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1444141998450032646%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fmahatma-gandhi-jayanti-2021-rahul-gandhi-commented-on-government-on-the-farmer-movement

गांधी जयंती पर राहुल गांधी की ओर से ट्विटर पर अपलोड की गई वीडियो में महात्मा गांधी का सत्याग्रह आंदोलन और किसान आंदोलन की वीडियो दिखाई देती है। इस वीडियो के शुरुआत में लिखा है- ‘सत्याग्रह तब और अब।’ असत्य और अन्याय के खिलाफ बापू ने सत्याग्रह किया था, आज अन्नदाता सत्याग्रह कर रहे हैं। वीडियो में इसके बाद किसानों पर हुए लाठीचार्ज के फुटेज दिखाई देते हैं। इसके बाद लिखा है- यहां हर दिल में बापू हैं, और कितने गोडसे लाओगे? तुम्हारे अत्याचार से डरते नहीं, तुम्हारे अन्याय के आगे झुकते नहीं, हम भारत के वासी हैं, सत्य की राह में रुकते नहीं।

किसान आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन

कृषि कानून बिल के खिलाफ देश के किसान किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिनों किसानों ने भारत बंद का आह्वान भी किया था। इससे पहले भी किसान उग्र प्रदर्शन कर चुके हैं। इस आंदोलन को लेकर कांग्रेस भी सरकार पर हमलावर है और किसानों के साथ कृषि कानून बिल वापस लेने की मांग कर रही है।

 

Related Post

CM Yogi garlanded the statue of Dr. Shyama Prasad Mukherjee

भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन: सीएम योगी

Posted by - July 6, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा…
Priyanka Gandhi प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भेजा लखनऊ के जरूरतमंदों के लिए राशन

Posted by - April 13, 2020 0
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के जरूरतमंद लोगों के राशन भिजवाया है। मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव…
PM Modi

पीएम मोदी 7 जुलाई को वाराणसी में काशी वासियों को देंगे नाइट बाजार की सौगात 

Posted by - July 5, 2022 0
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में विकास और रोजगार के नए कीर्तिमान गढ़े जा रहे है, योगी सरकार काशी में बेकार पड़े…