राहुल गाँधी के राफेल मुद्दे पर पीएम पर निशाना साधने पर जेटली ने दिया जवाब,उठाया बोफोर्स मामला

1066 0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने लोकसभा में राफेल के मुद्दे को एक बार फिर उठाते हुए प्रधानमंत्री पर हमला बोला था वही इसपर पलटवार करते हुए अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को निराश किया है। उन्‍होंने कहा, ‘कुछ लोगों का स्‍वभाव ही सच को नापसंद करना होता है। राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती कैसे दे सकते हैं?’इसके बाद जेटली ने कहा कि कुछ लोग केवल पैसों की भाषा समझते हैं. जेटली ने कहा कि कई रक्षा सौदों के षड्यंत्रकारियों का यह दुस्साहस है कि वे दूसरों पर सवाल उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील पर चर्चा के दौरान आरोप लगाया था कि इस मामले में ‘पूरी दाल काली’ है और अब पूरा देश प्रधानमंत्री से सवाल पूछ रहा है कि किसके कहने पर राफेल का सौदा बदला गया। उन्होंने दावा किया कि संयुक्त संसदीय समिति की जांच से ही इस मामले में ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ हो जाएगा। उन्‍होंने कहा, ‘कुछ लोगों का स्‍वभाव ही सच को नापसंद करना होता है. इनकी (गांधी परिवार) विरासत यही रही है. यह सिलसिला सेंट किट्स मामले से शुरू होता है। इसमें भी इनकी बात गलत निकली। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति मैक्रो के संदर्भ में भी जो बात कही, उसे गलत बताया गया। राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती कैसे दे सकते हैं?’

अरुण जेटली ने बोफोर्स मामले के बिचौलिए ओतावियो क्वातरोची का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा, ‘जब राहुल छोटे थे तो क्‍या वे ‘क्‍यू’ की गोद में खेला करते थे? यह नाम अक्‍सर भ्रष्‍ट सौदे के दौरान आता रहता है। 2008 में लिखे गए पत्रों में मिसेज गांधी, ‘आर’ और इटेलियन महिला का जिक्र क्‍यों है? ऐसा इसलिए क्‍योंकि ये केवल पैसों की भाषा ही समझते हैं। नेशनल हेराल्‍ड मामला क्‍या है? इस मामले में गांधी परिवार के सदस्‍य जमानत पर चल रहे हैं। ‘

जेटली ने कहा कि आज ये कोई टेप लेकर आए हैं और इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं क्योंकि वह गलत है। यह पूरी तरह से मनगढंत है। ये बातें गलत और त्रुटिपूर्ण हैं। वित्त मंत्री ने गांधी परिवार पर निशाना साधने के लिये बोफोर्स, अगस्ता वेस्टलैंड और नेशनल हेराल्ड मामले का उल्लेख किया। वित्त मंत्री ने कहा कि बोफोर्स मामले में ‘क्यू’ के संदर्भ में यह बात सामने आई थी कि इन्हें हर कीमत पर बचाया जाना चाहिए। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसलिये इन्हें संक्षेपण और कौमा तथा अंकगणित की समझ ज्यादा है।

Related Post

Deepotsav

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान भव्य ड्रोन शो करायेगी योगी सरकार

Posted by - October 18, 2024 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भक्ति, अध्यात्म, आधुनिकता और संकल्प की शक्ति को सार्थक करने में जुटी योगी सरकार दीपोत्सव (Deepotsav)…
CM Yogi

2017 के पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि दुर्व्यवस्था थी: सीएम योगी

Posted by - August 21, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किया गया निवेश पूर्णतः सुरक्षित और व्यवसाय के…

विधानसभा चुनाव2019: महाराष्ट्र में चुनावों का एलान, 21 अक्टूबर को होगा मतदान

Posted by - September 21, 2019 0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज यानी शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों घोषणा…

Unnao Case: ऐक्शन में योगी, बच्ची के इलाज को KGMU से भेजी डॉक्टरों की स्पेशल टीम

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। बुधवार देर रात उन्नाव जिले से सामने आई घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) लगातार…
OM Birla

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में मजबूत हुए लोकतांत्रिक मूल्य : बिरला

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ। 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (OM Birla) ने लोकतांत्रिक संस्थाओं…