राहुल गाँधी फंस गए अपने ही सवालों के घेरे में,ट्रोल होने पर कहा-जानबूझकर ऐसा किया

1072 0

नई दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में राफेल डील को लेकर लोकसभा में प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था.जिसमे अब वो खुद घिरते नज़र आ रहे हैं।बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष ने ने बुधवार को ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार सवाल पूछे। हालांकि, उन्होंने इसमें तीसरा सवाल नहीं दिया। यह सवाल घंटों बाद पोस्ट किया गया। इस पर वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। बाद में उन्होंने तीसरा सवाल पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझ कर ऐसा किया था।

राहुल ने बुधवार रात ट्वीट में लिखा- कल संसद में राफेल डील पर पीएम मोदी का ओपन बुक एग्जाम है। एग्जाम में आने वाले सवाल यहां पहले से दिए जा रहे हैं।
पहले सवाल- एयरफोर्स को 126 एयरक्राफ्ट की जरूरत थी फिर 36 एयरक्राफ्ट ही क्यों खरीदे?
दूसरा सवाल- 560 करोड़ की जगह एक एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए 1600 करोड़ रुपए क्यों खर्च किए गए?
चौथा सवाल (तीसरा सवाल नहीं पूछा)- एचएएल के बजाय AA (अनिल अंबानी) को क्यों चुना?

इसके बाद तीसरा सवाल छोड़ने पर राहुल ट्रोल हुए तो उन्होंने देर रात एक और ट्वीट किया और लिखा कि उन्होंने ऐसा जानबूझ किया, लेकिन लोगों की मांग पर तीसरा सवाल पूछ रहे हैं। इस सवाल में राहुल ने मोदी से पूछा- मोदी जी प्लीज बताइए कि आखिर पर्रिकर जी ने राफेल की फाइल अपने बेडरूम में क्यों रखी थी? इसके बाद में उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि मोदी इन चारों सवालों के जवाब खुद देंगे या किसी प्रॉक्सी को भेजेंगे‌?

फिलहाल राफेल पर सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को हरी झंडी दे दी है लेकिन कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है.

Related Post

Draupadi Murmu

5 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के लिए द्रौपदी मुर्मू जाएंगी बिहार

Posted by - July 3, 2022 0
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 18 जुलाई को होने वाले…
Gulabi Meenakari

हस्तशिल्पियों के हुनर के ब्रांड अंबेसडर मोदी-योगी ने जीआई उत्पादों को दिलाया अंतरराष्ट्रीय बाज़ार

Posted by - October 28, 2024 0
वाराणसी: देश की सदियों पुरानी हस्तशिल्प कला ग़ुलाबी मीनाकारी (Gulabi Meenakari) के उत्पादों के आगे दीपावली में सोने- चांदी की…
Sonia Gandhi

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को ईडी से नया समन

Posted by - June 11, 2022 0
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering) मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया…

2019 के लोकसभा चुनाव की इस महीने से पहले तारीखें होंगी घोषित

Posted by - January 18, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता तथा उपाध्यक्ष आई के जाडेजा…
CM Yogi

“फियर जोन” से “फेथ जोन” में परिवर्तित हुआ है उत्तर प्रदेश” : मुख्यमंत्री

Posted by - February 16, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सोमवार को विधान परिषद में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा…