LPG की बढ़ी कीमतें हो वापस

राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी की तस्वीर शेयर कर बोले- LPG की बढ़ी कीमतें हो वापस

941 0

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। इसके साथ ही स्मृति ईरानी और कुछ अन्य भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस होने चाहिए। उन्होंने ट्विटर पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें स्मृति और बीजेपी के कुछ अन्य नेता और कार्यकर्ता पहले की यूपीए सरकार के खिलाफ एलपीजी सिलेंडर लेकर बैठे नजर आ रहे हैं।

रसोई गैस की कीमतों में बुधवार को 144.5 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी-भरकम वृद्धि की

राहुल गांधी ने तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि मैं भाजपा के इन सदस्यों से सहमत हूं क्योंकि वे एलपीजी सिलेंडर में 150 रुपये की बढ़ोत्तरी का विरोध कर रहे हैं। दरअसल, रसोई गैस की कीमतों में बुधवार को 144.5 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी-भरकम वृद्धि की गयी है। सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले के 714 रुपये से बढ़ाकर 858.50 रुपये कर दी गयी

हालांकि सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है। इससे सब्सिडी वाले सिलेंडर के उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा। कंपनियों ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले के 714 रुपये से बढ़ाकर 858.50 रुपये कर दी गयी है।

2019 के सिंतबर महीने से अब तक छठी बार वृद्धि

2019 के सिंतबर महीने से अबतक आयल कंपनियों ने छठी बार कूकिंग गैस के दाम में इजाफा किया है। पिछली बार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 2020 के जनवरी महीने में बढ़ाया गया था। एलपीजी सिलेंडर की दरें हर महीने की पहली तारीख को निर्धारित की जाती हैं। दरों का निर्धारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन और विदेशी मुद्रा के उतार चढ़ाव को देखते हुए किया जाता है। सरकार उपभोक्ताओं को 12 सिलेंडर तक ही सब्सिडी देती है। उसके बाद उन्हें बाजार दर से खाना बनाने के लिए ईंधन खरीदना पड़ता है।

Related Post

Yogi

10 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य हासिल करने के लिए नयी औद्योगिक नीति लाने की तैयारी

Posted by - April 8, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लगातार दूसरी बार सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)इस बार बेहद जुदा रूप…
Kiran Chaudhary

सीएम सैनी की मौजूदगी में बेटी के साथ बीजेपी में शामिल हुईं कांग्रेस एमएलए किरण चौधरी

Posted by - June 19, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एमएलए किरण चौधरी (Kiran Chaudhary)  और…
CM Yogi's youth-centric schemes garner praise at IITF 2025

आईआईटीएफ 2025 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर सीएम योगी की युवा केंद्रित योजनाओं को मिल रही प्रशंसा

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक युवा केंद्रित विकास की लहर का साक्षी…
Amit Shah

अमित शाह ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती, राष्ट्र कल्याण के लिए यज्ञ में डाली आहुतियां

Posted by - December 9, 2023 0
ऋषिकेश। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) निवेशक सम्मेलन के समापन के बाद शाम को ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन…