cm dhami

राहुल गांधी देश काे कमजोर करने का काम रहे हैं: सीएम धामी

448 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राहुल गांधी के विदेश की धरती पर दिये बयान की निंदा करते हुए कहा कि वे देश को कमजोर करने काम रहे हैं। उन्होंने भारत की लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर देश की जनता का अपमान किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राहुल गांधी का विदेश की धरती से भारत को कमजोर करने वाला बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस देश ने भारत को वर्षों तक गुलाम रखा और उस देश की धरती से भारत के लोकतंत्र की खिल्लियां उड़ाई हैं।

उनका यह बयान देना उनके हताशा और निराशा का परिचायक है। ऐसे लगता है वो किसी एजेंडे के तहत विदेशी ताकतों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ये कह रहे हैं कि वह गलती सांसद बन गए हैं, उन्हें यह पसंद नहीं है। उन्होंने देश की जनता के साथ लोकतंत्र का अपमान है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राहुल को बोलने का हक नहीं है। इनके पूर्वजों ने भारत के लोकतंत्र की किस प्रकार से धज्जियां उड़ाई थीं। उन्होंने लोगों को जेल में डालने का काम किया था। ये पूरा भारत जनता है। ये बहुत ही निंदनीय बयान है। उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। वह चाहे जितनी भी कोशिश कर लें भारत के लोकतंत्र को कोई हिला नहीं सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिकी शक्ति बनकर उभरा है। उसका दुनिया भर में मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। भारत की बात को पूरा विश्व सुन रहा है।

Related Post

CM Yogi

महायोजना में शामिल हुए हैं कई गांव, ध्यान रखें; आबादी की भूमि ग्रीन लैंड नहीं होगी: सीएम योगी

Posted by - February 24, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के समक्ष आज उनके सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में जनपद रामनगर…
PM Narendra Modi

IGP पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, करोड़ो की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की तरफ से आयोजित की जाने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी…