राहुल गांधी

किसान रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

1188 0

नई दिल्ली।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयपुर में बुधवार यानि आज किसान रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक पीएम पूरे देश में किसानों का कर्ज माफ नहीं कर देते हैं, उन्हें चैन से सोने नहीं देंगे।साथ ही उन्होंने कहा, हमने जो कहा था वो कर दिखाया है। प्रधानमंत्री को इससे सीख लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें :-नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हाईकोर्ट से मिला झटका 

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वायदों के अनुसार किसानों का कर्ज माफी का निर्णय कर जनहित के कामों की शुरुआत कर चुकी है और रैली को लेकर किसानों में भारी उत्साह है।

ये भी पढ़ें :-10 फीसदी आरक्षण विधेयक लोकसभा से पास, राज्यसभा में किया जायेगा पेश

आपको बतादें कांग्रेस ने रैली में दो लाख किसान एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना हैं। किसान रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है और रैली के लिए भीड़ जुटाने के लिए प्रभारी मंत्री विभिन्न जिलों में लगे हुए हैं वहीं रैली की तैयारियों एवं व्यवस्था की  गहलोत एवं पायलट खुद निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-सपा-बसपा के गठबंधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोली ये बात… 

विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव में फिर से अपना दबदबा कायम करने के लिए मशक्कत शुरु कर दी हैं और राहुल की किसान रैली के लिए अपना चुनावी आगाज करेगी। उल्लेखनीय है कि गांधी ने प्रदेश में गत महीने हुए विधानसभा चुनाव के लिए ग्यारह अगस्त को चुनाव अभियान की शुरूआत की थी और उसी तर्ज पर अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में उतर रही है।

Related Post

Sudeep Jain

ममता को चुनाव आयुक्त की दो टूक, सत्तारूढ़ दल से करीबी के आरोप में अपमानित करना ठीक नहीं

Posted by - March 17, 2021 0
कोलकाता ।  कोलकाता प्रभारी उप चुनाव आयुक्त (Deputy Election Commissioner) सुदीप जैन (Sudeep Jain) ने ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) से…
नमो फूड

नोएडा : उड़ी आचार संहिता की धज्जियां, बीजेपी प्रत्याशी पर ‘नमो फूड’ बांटने का आरोप

Posted by - April 11, 2019 0
नोएडा। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में योगी की पुलिस व बीजेपी नेताओं पर आदर्श आचार संहिता की…
Viksit UP

विकसित यूपी के ब्लूप्रिंट के लिए जनता की भागीदारी बढ़ी, अबतक मिले 24.5 लाख से अधिक सुझाव

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक ‘समर्थ’ और ‘विकसित’ राज्य बनाने के संकल्प के साथ चल रहे ‘समर्थ उत्तर…

‘हम आपके हैं कौन’ के पूरे हुए 25 साल, जश्न‌ में फिर दिखा सलमान और माधुरी का रोमांटिक अंदाज़

Posted by - August 10, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फ़िल्म ‘हम आपके हैं कौन?’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने के जश्न के मौके पर सलमान खान…