राहुल द्रविड़ होंगे टीम इंडिया के अगले कोच, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद संभालेंगे कमान

603 0

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और नेशनल क्रिकेट अकेडमी के डायरेक्टर राहुल द्रविड़ भारत के अगले कोच होंगे। बताया जा रहा है कि राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालने के लिए सहमति दे दी है। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्रों के जरिए मिली है।

जानकारी के मुताबिक, द्रविड़ बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से बातचीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच का रोल निभाने को तैयार हो गए हैं। आईपीएल 14 के फाइनल की रात दुबई में बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष सौरव गांगुली ने राहुल द्रविड़ के साथ बैठक में यह बातचीत हुई। हालांकि, अभी इसे लेकर बीसीसीआई ने किसी तरह का कोई ऐलान नहीं किया है।

द्रविड़ बीसीसीआई की पहली पसंद

द्रविड़ हमेशा से ही कोच पद के लिए बीसीसीआई की पहली पसंद रहे हैं। हालांकि, इसके लिए बोर्ड सचिव जय शाह और अध्यक्ष गांगुली को द्रविड़ से आराम से बात करने और उन्हें समझाने की जरूरत थी। हालांकि, अब मामला सुलझ गया है। द्रविड़ ने हमेशा क्रिकेट को शीर्ष पर रखा। इससे यह आसान हो गया। अब जब राहुल द्रविड़ जैसा खिलाड़ी टीम इंडिया का मार्गदर्शन करेगा, तो भारत अच्छा करेगा। द्रविड़ इस साल जुलाई में श्रीलंका सीरीज पर भी भारतीय टीम के कोच के तौर पर दौरे पर गए थे। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज जीती थी। वहीं, कोरोना से प्रभावित टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर
सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि द्रविड़ हेड कोच बनने के लिए तैयार हैं और टीम इंडिया के लिए इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती। अब बाकी के स्थानों के लिए नए कोच ढूंढे जाएंगे। मौजूदा बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ अपने पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही पारस म्हामब्रे गेंदबाजी कोच बनेंगे। वह मौजूदा बॉलिंग कोच भरत अरुण का स्थान लेंगे। फील्डिंग कोच आर. श्रीधर के रिप्लेसमेंट पर कोई फैसला नहीं किया गया है।
सूत्रों ने कहा, द्रविड़ सहमत हो गए हैं और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। भारतीय टीम अब बदलाव की राह पर है। इसमें कई युवा खिलाड़ियों को शामिल होना है। अच्छी बात ये है कि इन सभी ने राहुल द्रविड़ के साथ काम किया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट के लिए यह काफी अहम साबित हो सकता है।

द्रविड़ को 10 करोड़ का ऑफर

जानकारी के मुताबिक, द्रविड़ को इस पद के लिए 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें बोनस भी मिलेगा। मौजूदा कोच रवि शास्त्री की सैलरी 8.5 करोड़ रुपये है। द्रविड़ 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद पद संभाल लेंगे। उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

बता दें कि टी-20 विश्व कप के ठीक बाद नवंबर में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान 17 नवंबर से दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। द्रविड़ इससे पहले इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के कोच भी रह चुके हैं।

रवि शास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट हो रहा खत्म

मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट रविवार से शुरू हो रहे टी- 20 विश्व कप के साथ खत्म हो रहा है। बीसीसीआई ओमान और यूएई में टी- 20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। भारत अपने टी- 20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। आगामी टी 20 विश्व कप के बाद विराट कोहली भी टी-20 टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ देंगे।

2017 में मुख्य कोच बने थे शास्त्री
शास्त्री 2017 में टीम इंडिया के मुख्य कोच बने थे। उनके कोच रहते टीम इंडिया ने जुलाई 2017 के बाद से 43 टेस्ट, 72 वनडे और 60 टी-20 मैच खेले हैं। 43 में से भारत ने 25 टेस्ट, 72 वनडे में से 51 वनडे और 60 टी-20 में से 40 टी-20 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इस दौरान टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट सीरीज भी जीती।

Related Post

Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नाडीज एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ में अभिनय को तैयार

Posted by - December 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज (Jacqueline Fernandez) एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। जैकलीन…
बीएसएनएल

संकट से गुजर रहे एमटीएनएल-बीएसएनएल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Posted by - February 24, 2020 0
बिजनेस डेस्क। एमटीएनएल और बीएसएनएल दोनों सरकारी दूरसंचार कंपनियों में भीषण नकदी संकट चल रहा है। दोनों ही कंपनियों का…
CM Dhami

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद मामले में धामी का एक्शन, एडीएम और डिप्टी एसपी हाटाए

Posted by - November 7, 2024 0
देहारादून। उत्तराखंड सरकार ने उत्तरकाशी जिले के दो बड़े अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि पिछले दिनों…