राजभर ने की स्वतंत्र देव से मुलाकात, बोले- राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता

1005 0

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के फिर से भाजपा के साथ आने को लेकर कयाबाजी शुरू हो गई है।इस बीच मंगलवार को उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकत की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। भाजपा के साथ फिर से आने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। भाजपा से मेरी मुद्दों की लड़ाई है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- भाजपा मेरी पुरानी मांगों को मान ले तो भाजपा के साथ आने पर विचार किया जा सकता है। ओम प्रकाश ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह पहले पिछड़ों के नेता हैं उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा के पूर्वांचल के कुछ नेता राजभर की वापसी में फायदा देख रहे हैं। कुछ जिलों में उन्हें फायदा होने की उम्मीद है। दरअसल अकेले बलिया जिले में ही राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मंत्री आनंद शुक्ला, उपेंद्र तिवारी और प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी के बावजूद पंचायत चुनाव में सुभासपा और सपा ज्यादा फायदे में रही।

हंगामे के बीच पास हुआ आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, आयुध कर्मचारी अब नहीं कर पाएंगे हड़ताल

सूत्रों का कहना है कि भाजपा के पूर्वांचल के कुछ नेता राजभर की वापसी में फायदा देख रहे हैं। कुछ जिलों में उन्हें फायदा होने की उम्मीद है। दरअसल अकेले बलिया जिले में ही राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मंत्री आनंद शुक्ला, उपेंद्र तिवारी और प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी के बावजूद पंचायत चुनाव में सुभासपा और सपा ज्यादा फायदे में रही।

Related Post

cm yogi

मुख्तार को मिली उम्रकैद तो वकीलों ने दिया योगी आदित्यनाथ को श्रेय

Posted by - June 5, 2023 0
वाराणसी। माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को 32 साल पुराने मामले में वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास…
पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले-कोरोना पर अंकुश लगाने से ही आगे बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

Posted by - June 16, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण पर…