Pushkar Singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से की भेंट, किया अनुरोध

675 0

नई दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Rajnath Singh) से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के अंतर्गत हवाई सेवाएं प्रारंभ किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सीमांत क्षेत्र होने के कारण पिथौरागढ़ का धारचूला क्षेत्र में आवागमन की सुविधा विकसित किया जाना जरूरी है। धारचूला हेलीपैड को हैलीपोर्ट के रूप में अपग्रेड किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से इसकी अनुमति के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए रक्षा मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के मध्य मेमोरेन्डम ऑफ एग्रीमेंट सम्पादित किया गया था। इसके अनुसार राज्य सरकार द्वारा अवस्थापना संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी थी। मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए उक्त एग्रीमेंट में संशोधन कर अवस्थापना सुविधाएं भारत सरकार से उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सदन पहुंचने पर सीएम का जोर शोर से हुआ स्वागत

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने देहरादून में नीति आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला में भाग लिया

Posted by - February 17, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को देहरादून में नीति आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला में…
Panchayat Election

राज्य के 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना की जारी

Posted by - June 21, 2025 0
देहारादून: राज्य के 12 जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन (Panchayat Election) के लिए राज्य…

नवाब मलिक ने वानखेड़े पर लगाए आरोप, बोले- जाति सर्टिफिकेट दिखाएं

Posted by - October 26, 2021 0
मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े…